न्यूयॉर्क में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 15 मई को एक कार्यक्रम के दौरान जोहरान ममदानी ने मोदी की आलोचना करते हुए उनकी तुलना इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कर दी। ममदानी ने यह भी कहा कि वे गुजराती मुस्लिम हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]

उनकी इस टिप्पणी के बाद न्यूयॉर्क की नेता जेनिफर राजकुमार ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क की राजनीति में इस तरह की ‘विभाजन फैलाने वाली बातें’ करने की कोई जगह नहीं है।
राजकुमार ने कहा कि जब न्यूयॉर्क के लोग अपराध, महंगे मकान और दूसरी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तब विदेशी नेताओं के बारे में ऐसी बातें करना बेकार है।
उन्होंने आगे कहा, “हिंदू समुदाय चाहता है कि नेता समाज को जोड़ें, नफरत न फैलाएं। हमारे शहर को ऐसे लोगों की जरूरत है जो एकजुट करें, न कि किसी समुदाय के खिलाफ जहर उगलें। हमें नफरत करने वालों को हर हाल में खारिज करना चाहिए — चाहे वो वामपंथी हों या दक्षिणपंथी।”
[/expander_maker]



