ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है मोमोज
क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. प्रियंका रोहतगी बताती हैं कि मोमोज में जो मैदा इस्तेमाल होता है, उसे मुलायम और सफेद करने के लिए बेंजोयल पेरोक्साइड जैसे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ये केमिकल सीधे पैंक्रियाज पर असर डालता है और शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है।
बवासीर का खतरा बढ़ाता है मोमोज

डॉ. रोहतगी के मुताबिक, मोमोज को भाप में पकाया जाता है, जिससे इसमें फाइबर बिल्कुल नहीं रहता। यह खाने के बाद कब्ज की समस्या बढ़ा सकता है। अगर इसके साथ तीखी चटनी भी खा ली जाए तो इससे पाइल्स (बवासीर) होने का खतरा और बढ़ जाता है। इससे मलद्वार की नसें कमजोर होकर फट सकती हैं।
मोमोज क्यों है इतना खतरनाक ?

- मोमोज मैदे से बनते हैं, जो खुद में प्रोसेस्ड और नुकसानदेह होता है।
- मैदे को सफेद करने के लिए खतरनाक केमिकल डाले जाते हैं।
- यह आंतों में चिपक जाता है और शरीर में सूजन बढ़ाता है।
- इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां और चिकन भी अक्सर पुराने या खराब होते हैं।
- सस्ते ठिकानों पर मिलने वाले मोमोज में ई.कोलाई बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो पेट में जाकर बीमारियां पैदा करते हैं।
AIIMS ने भी दी थी चेतावनी

पिछले साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने भी चेतावनी दी थी कि मोमोज खाने से पहले सौ बार सोच लेना चाहिए। दरअसल, एक मामला ऐसा भी सामने आया था, जब मोमोज खाने के दौरान एक शख्स के गले में फंस गया था और उसकी सर्जरी करनी पड़ी थी।
[/expander_maker]



