5000 रुपये कैसे मिलेंगे ?
सीएम ने बताया कि जो महिलाएं रेडीमेड गारमेंट यूनिट या किसी फैक्ट्री में काम करने में रुचि दिखाएंगी, उन्हें हर महीने 5000 रुपये अलग से दिए जाएंगे। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दिवाली से बढ़ेगी लाडली बहना की रकम
फिलहाल लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपये महीना दिया जा रहा है। रक्षा बंधन पर 250 रुपये और मिलेंगे। यानी कुल 1500 रुपये मिलने लगेंगे।
सीएम मोहन यादव ने कहा:
दिवाली से हर महीने 1500 रुपये
2028 तक इसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर देंगे
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना
सरकार चाहती है कि महिलाएं खुद कमाकर अपने परिवार को भी सपोर्ट करें। इसके लिए नई स्कीम्स लाई जा रही हैं।
जुलाई में ही आ सकती है बढ़ी हुई रकम
रक्षा बंधन 9 अगस्त को है, जबकि लाडली बहना योजना का पैसा 10 तारीख के बाद आता है। ऐसे में उम्मीद है कि जुलाई की किस्त में ही बढ़ा हुआ पैसा आ जाएगा।
[/expander_maker]



