मध्य प्रदेश के सिवनी में आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि रेडबर्ड एविएशन का ट्रेनिंग विवान 33 केवी बिजली लाइन से टकराकर क्रेश हो गया। जहां हादसा कुरई थाना क्षेत्र के गोपालगंज के पास आमगांव इलाके में हुआ।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
विवान टकराकर खेत में गिरा
दरअसल, विवान में इंस्ट्रक्टर पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। तभी, अचानक से बिजली की तार से टकराकर विवान खेत में गिर गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली की तार टूट गया और विवान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्रेश हो गया। साथ ही विवान के टकराने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास में डर का माहौल बन गया है।
अस्पताल में भर्ती
स्थाई लोगों ने तुरंत दोनों पायलटों को विवान से सुरक्षित बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
दोनों पायलट सुरक्षित
रेडबर्ड कंपनी के अधिकारी शौनिक चतुर्वेदी का कहना है कि, हादसा ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुआ। जिसमें दोनों पायलट सुरक्षित हैं और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
डर का माहौल
दरअसल, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ ट्रेनिंग विमानों के हादसे पहले भी हो चुके हैं। यहां दो बार पहले भी ट्रेनिंग विमान रनवे पर पलट चुका है। जिससे लोग काफी डरे हुए हैं कि बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं।
बिजली विभाग की टीम
बताया जा रहा है कि, पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। साथ ही बिजली की लाइन ठीक करने का काम शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें: बिहार सरकार ने जारी की IAS अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला
[/expander_maker]



