MP School Bus Accident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आज रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें नटेरन तहसील के जोहत पुल पर पिकनिक जा रही एक बस अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे सुखी नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि, इस बस में 53 लोग सवार थे, जिसमें 48 स्कूल के बच्चे और 4 शिक्षक थे। इस हादसे में कई बच्चे गंभीर हालत में हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ड्राइवर ने किया ओवरटेक
बता दें कि यह बस अशोकनगर जिले के बहादुरपुर में स्थित एक शासकीय स्कूल की है। दअरसल, बस विदिशा और सांची भ्रमण के लिए निकली थी। जो कि, जोहत पुल पर बस ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की वजह से बस बेकाबू हुई और वह बस पलटते हुए पुल से नीचे जा गिरी। वहीं, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज में रेफर
इस खतरनाक हादसे में 14 से 15 बच्चे घायल हैं और 7 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायल बच्चों का इलाज गंजबासौदा के राजीव गांधी शासकीय अस्पताल में किया गया है। साथ ही, कुछ बच्चों को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कई को मामूली चोटें आई हैं।
मदद का आश्वासन दिया
हादसे की सूचना मिलते ही नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि, अशोकनगर के पूर्व मंत्री और विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने घायलों से मुलाकात की और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
बच्चे खतरे से बाहर
SDM क्षितिज शर्मा का कहना है कि, सभी घायलों का इलाज जारी है और बच्चे खतरे से बाहर हैं। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पुल पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन इस हादसे के की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़ें: आतंकी गोलीबारी से दहला ऑस्ट्रेलिया, 12 लोगों की हुई मौत, PM मोदी ने कहा- मानवता पर हुआ हमला, भारत साथ खड़ा
[/expander_maker]



