दीप्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2021 में बोचहां थाना इलाके के एक युवक से हुई थी। शुरू में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। वो उस पर मायके से नकद पैसे और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]

दीप्ति का आरोप है कि जब उसने दहेज देने से इनकार किया तो ससुराल वाले पति के इलाज के लिए उससे किडनी मांगने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।
फिलहाल दीप्ति अपने मायके में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
[/expander_maker]

