Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (13) Asia Cup 2025 (15) astrology (80) Astrology news (19) Bhopal (16) Bihar Politics (26) BJP (35) Bollywood (36) Bollywood News (16) breaking news (29) congress (17) cricket news (28) daily horoscope (105) Delhi News (14) Delhi Pollution (17) donald trump (29) horoscope (84) horoscope today (29) india (25) indian army (13) India News (21) Indian Politics (20) indian railways (19) india vs pakistan (15) Kal Ka Rashifal (24) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) Narendra modi (29) operation sindoor (32) pakistan (17) PM Modi (51) rahul gandhi (16) Rashifal (80) sports news (14) today horoscope (16) top news (73) uttar pradesh news (13) vedic astrology (39) viral video (22) women empowerment (14) zodiac signs (69)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • Others

    अन्य..

Home » नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़,8 महिलाओं की दर्दनाक मौत,12 से ज्यादा घायल
बिहार

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़,8 महिलाओं की दर्दनाक मौत,12 से ज्यादा घायल

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 8 महिलाओं की मौत और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। जानें पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar31/03/20265 Mins Read
नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़
नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: बिहार के नालंदा जिले में आज मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ है। बता दें कि जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 8 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को हुआ है, जब श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में इकट्ठा हुई थी। बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग इधर-उधर भागने लगे जिसके कारण कई महिलाएं दब गईं। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना को दुखद बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। वहीं, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के समय मंदिर और मेले में भारी भीड़ थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। फिलहाल मंदिर को खाली करा दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आए थे। जिसमें भीड़ इतनी अधिक थी कि अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में दब गईं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के अनुसार, भगदड़ की शुरुआत अचानक हुई और मंदिर में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था। इस कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। जिसमें एक महिला श्रद्धालु का कहना है कि वह पटना से माता के दर्शन के लिए आई थीं। “मंदिर में भीड़ बहुत ज्यादा थी। लोग धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे कई महिलाएं दब गईं और उनकी मौत हो गई। प्रारंभ में सूचना मिली कि पांच महिलाओं की मौत हुई, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर आठ हो गई।”

घायल लोगों का इलाज

दरअसल हादसे के बाद घायल श्रद्धालुओं को सदर अस्पताल नालंदा में भर्ती कराया गया। घायलों की संख्या 12 से ज्यादा बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। साथ ही मंदिर को खाली कराने के बाद पुलिस और प्रशासन ने वहां सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। भगदड़ के कारण मंदिर में अफरातफरी मची रही। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित मेले में भीड़ अधिक थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

सुरक्षा और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही नालंदा जिले के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत मंदिर के आसपास भीड़ नियंत्रण के उपाय किए और घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़

उपमुख्यमंत्री का दुख जताना

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। वहीं सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों के लिए ईश्वर से संबल की कामना की।

भगदड़ के कारण और भीड़ प्रबंधन

दरअसल भारी भीड़ और मंदिर में सुरक्षा बल की कमी को इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मंदिर परिसर में लाइन की व्यवस्था न होने और श्रद्धालुओं की धक्का-मुक्की ने स्थिति और बिगाड़ दी। स्थानीय लोग प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे पहले से ही सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित कर सकते थे।साथ ही भगदड़ के समय एंबुलेंस देर से पहुंची, जिससे घायलों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नालंदा दौरा

इस हादसे के बीच, मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नालंदा में अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आएंगी। राष्ट्रपति 31 देशों के 617 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी और प्राचीन नालंदा महाविहार के भग्नावशेष का भी दीदार करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नालंदा के अलावा जहानाबाद, गया, पटना और अन्य जिलों से ढाई हजार से अधिक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। लोग प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बेहतर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। मंदिर परिसर और मेले में भारी भीड़ होने के कारण भगदड़ जैसी घटनाएं होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मदद उपलब्ध हो।

ये भी पढ़ें: Property Tax Rebate: 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत,ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ

Bihar Stampede News Nalanda Accident 2026 Nalanda Temple Stampede Sheetla Mata Temple Incident नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

नीतीश कुमार ने छोड़ी कुर्सी

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने छोड़ी कुर्सी, बिहार की सियासत में नया मोड़, अगला सीएम कौन-सस्पेंस गहराया

30/03/2026
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी, कुल 81.79% छात्र पास, पुष्पांजलि और सबरीन बनीं बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर

29/03/2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board Result: इंतजार खत्म? 10वीं-12वीं रिजल्ट की डेट का ऐलान जल्द, टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू

18/03/2026
News
लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री

Leander Paes BJP Join: लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री,बंगाल चुनाव से पहले सियासत में मची हलचल

31/03/2026
UCC करेंगे लागू, महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा

Assam Elections BJP: UCC करेंगे लागू, महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा, BJP का संकल्प पत्र जारी

31/03/2026
नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़,8 महिलाओं की दर्दनाक मौत,12 से ज्यादा घायल

31/03/2026
आज का राशिफल

Horoscope Today 31 March 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

30/03/2026
यूपी में मौसम का कहर

Up Weather Today: यूपी में मौसम का कहर,तेज हवाओं के साथ बारिश,मौसम विभाग ने 40 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

30/03/2026
31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत

Property Tax Rebate: 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत,ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ

30/03/2026
वैभव सूर्यवंशी

मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच, एक बार फिर इतिहास दोहराने को तैयार वैभव सूर्यवंशी? CSK के खिलाफ फिर बन सकते हैं गेमचेंजर

30/03/2026
नीतीश कुमार ने छोड़ी कुर्सी

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने छोड़ी कुर्सी, बिहार की सियासत में नया मोड़, अगला सीएम कौन-सस्पेंस गहराया

30/03/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.