भारतीय बॉक्सर्स ने सेशेल्स नेशनल डे बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। स्वर्ण पदक के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीता है और पैराडाइज एरेना में मॉरीशस से भी आगे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
हिमांशु शर्मा (50 किग्रा) ने वॉकओवर के जरिए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि आशीष मुदशानिया (55 किग्रा) ने फाइनल में 4-1 के खंडित फैसले से जीत दर्ज की। वहीं गौरव चौहान ने 90 किलो से अधिक वर्ग के तनाव भरे माहौल में अपना धैर्य बनाए रखा। उन्होंने 3 – 2 से जीत हासिल कर भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिया।
अनमोल (60 किग्रा ) आदित्य यादव (65 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा) को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद समान 2 – 3 के खंडित फैसले से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
वहीं भारत के लिए कार्तिक दलाल ने 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
[/expander_maker]



