पहले खबर थी कि तौफीक अपनी प्रेमिका नेहा से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा था। लेकिन अब नेहा की बहन ने बड़ा खुलासा किया है।
राखी बांधती थी नेहा, लेकिन तौफीक करता था एक तरफा प्यार
नेहा की बहन ने बताया कि नेहा और तौफीक प्रेमी-प्रेमिका नहीं थे। नेहा उसे राखी बांधती थी। लेकिन तौफीक उसे मन ही मन चाहता था और शादी करने का दबाव डाल रहा था। जब नेहा ने मना किया, तो तौफीक ने बुर्का पहनकर घर की छत पर आकर उससे झगड़ा किया और गुस्से में उसे छत से नीचे फेंक दिया।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वारदात के बाद तौफीक मौके से भाग गया था। दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर उसे रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी।
नेहा का परिवार और तौफीक की पहचान
नेहा एक हिंदू परिवार से थी। घर में माता-पिता और दो भाई-बहन हैं। 12वीं पास करने के बाद नेहा नौकरी कर रही थी। तौफीक, न्यू अशोक नगर में किराये पर रहता था और किराना दुकान पर काम करता था। दोनों की तीन साल पहले दोस्ती हुई थी, लेकिन कुछ दिनों से बातचीत बंद थी।