Nepal Election Results 2026: नेपाल की राजनीति में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय चुनाव के बाद जारी हो रही मतगणना में काठमांडू के पूर्व मेयर Balen Shah की पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. शाह की पार्टी Rastriya Swatantra Party कई सीटों पर आगे चल रही है, जिससे नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को कड़ी चुनौती मिल रही है. प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार RSP करीब 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि Nepali Congress केवल 8 सीटों पर आगे है. वहीं नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli की पार्टी Communist Party of Nepal (Unified Marxist–Leninist) सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
चुनाव परिणामों ने बदल दी राजनीतिक तस्वीर
नेपाल के राष्ट्रीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है. अब तक सत्ता पर काबिज रही पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले इस बार नए नेताओं और नए राजनीतिक विकल्पों को जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है. युवाओं में लोकप्रिय बालेन शाह की पार्टी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम नेपाल में बदलाव की इच्छा को दर्शाते हैं.
झापा-5 सीट पर ओली को कड़ी चुनौती
चुनाव के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक झापा-5 सीट रहा. यहां बालेन शाह ने केपी शर्मा ओली के खिलाफ बढ़त बना ली है. वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक बालेन शाह को लगभग 10,190 वोट मिले और केपी शर्मा ओली को लगभग 4,087 वोट मिले. यानी शाह करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
यह परिणाम नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.
कौन हैं बालेन शाह?
बालेन शाह नेपाल के उभरते हुए युवा नेता हैं. उनकी पहचान कई रूपों में रही है जैसे, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, अंडरग्राउंड रैपर, सामाजिक कार्यकर्ता और काठमांडू के पूर्व मेयर.35 वर्षीय शाह ने अपनी अलग पहचान बनाई है और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.
2022 में बने थे काठमांडू के मेयर
बालेन शाह पहली बार चर्चा में तब आए जब उन्होंने 2022 में काठमांडू के मेयर का चुनाव जीता.उन्होंने यह चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और पारंपरिक दलों के उम्मीदवारों को हराया था. उनकी जीत को नेपाल में राजनीति के नए दौर की शुरुआत माना गया था.
जनवरी में मेयर पद से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने के लिए बालेन शाह ने जनवरी 2026 में काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने घोषणा की थी कि वह राष्ट्रीय चुनाव लड़ेंगे और देश की राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे. इसके बाद उन्होंने पूरे देश में जोरदार चुनाव प्रचार किया.
युवाओं का मिला भारी समर्थन
बालेन शाह की लोकप्रियता का सबसे बड़ा आधार नेपाल के युवा हैं. उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में कई मुद्दों को प्रमुखता दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, पारदर्शी शासन और पारंपरिक राजनीति में बदलाव की. यही कारण है कि युवाओं ने उन्हें बड़े पैमाने पर समर्थन दिया.
रैपर से नेता बनने तक का सफर
बालेन शाह का जीवन काफी दिलचस्प रहा है. राजनीति में आने से पहले वह एक अंडरग्राउंड रैपर के रूप में भी मशहूर थे. उनकी संगीत शैली पर अमेरिकी रैप कलाकारों जैसे टुपैक शकूर और 50 सेंट का प्रभाव बताया जाता है. उनके कई गाने युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे.
सोशल मीडिया का किया प्रभावी उपयोग
बालेन शाह ने चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल किया. उनकी टीम ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय प्रचार किया. यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी.
नेपाल में 60% मतदान
नेपाल में इस बार राष्ट्रीय चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ. यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल देश में बड़े पैमाने पर Gen-Z विरोध प्रदर्शन हुए थे. इन प्रदर्शनों के बाद केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार गिर गई थी.
पारंपरिक पार्टियों को झटका
इस चुनाव में नेपाल की पारंपरिक पार्टियों को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. मुख्य मुकाबला इन पार्टियों के बीच माना जा रहा था नेपाली कांग्रेस, CPN-UML, CPN (माओवादी सेंटर) लेकिन बालेन शाह की पार्टी ने समीकरण बदल दिए.
प्रचंड की पार्टी भी पीछे
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री Pushpa Kamal Dahal की पार्टी CPN (Maoist Centre) भी इस चुनाव में पीछे नजर आ रही है. प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार यह पार्टी केवल 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
प्रधानमंत्री की रेस में नए चेहरे
नेपाल की राजनीति में इस बार कई नए चेहरे भी सामने आए हैं. इनमें प्रमुख नाम है Gagan Thapa. 49 वर्षीय गगन थापा को भी प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है. वह नेपाली कांग्रेस के नए प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं.
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये चुनाव?
नेपाल के ये चुनाव कई कारणों से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
- पिछले साल के राजनीतिक संकट के बाद पहला बड़ा चुनाव
- युवा नेतृत्व का उदय
- पारंपरिक पार्टियों को चुनौती
विशेषज्ञों का मानना है कि यह चुनाव नेपाल की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं.
Read Related News : 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका,पंजाब पुलिस में 3298 कांस्टेबल पदों पर भर्ती,10 मार्च से आवेदन



