New BJP Chief Nitin Navin: भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में आज 15 दिसंबर, 2025, सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम देखने को मिला। दरअसल, यह कार्यक्रम पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में आयोजित किया गया। अपने पद की जिम्मेदारी संबालने पहुंचे नितिन नबीन का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
नितिन नबीन नीतीश पहले सरकार में सड़क निर्माण मंत्री बने थे। उन्हें खुद भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि पार्टी नेतृत्व उनके लिए इतना बड़ा तय किया है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
सोमवार सुबह नितिन नबीन के दिल्ली पहुंचते ही दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एयरपोर्ट पर ही उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद वह सीधे बीजेपी हेडक्वॉटर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में शामिल थे ये बड़े नेता
आज के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा, जो इससे पहले बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्होंने औपचारिक रूप से नितिन नबीन को कार्यभार सौंप दिया।
वही, जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे संगठनात्मक मजबूती और नई ऊर्जा की संभावना जताई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने भी दी बधाई
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पहुंचकर नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे युवा और अनुभवी नेता के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत बनेगा। अमित शाह यह भी कहा कि इनके नेतृत्व में कार्यशैली पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगी।
श्री नितिन नबीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का और भी विस्तार होगा और मोदी सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को आप जन-जन तक पहुँचाएँगे। ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता… pic.twitter.com/b0qOBeDnF2
— Amit Shah (@AmitShah) December 15, 2025
PM मोदी ने दी बधाई
नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि पार्टी को उनके काबिलियत पर भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा- ‘नितिन नबीन जी युवा और कर्मठ नेता हैं, जिनका बिहार में मंत्री के रूप में कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।
ये भी पढ़ें: MGNREGA को अलविदा, अब मोदी सरकार ला रही 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी, लोकसभा में बिल पेश
[/expander_maker]



