Railway Station Parking: जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि आज से भारतीय रेलवे ने ट्रेन का टिकट बढ़ा दिया है। वही, रेलवे स्टेशन को लेकर एक और बढ़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज शुक्रवार के दिन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नए नियम (New parking rules at New Delhi Railway Station) लागू कर दिया है। भारतीय रेलवे ने से यात्रियों को छोड़ने-लेने आने वालों के लिए नए साल से ठीक पहले ही स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था (Station Parking System) में बड़ा बदलाव किया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि 26 दिसंबर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ जोन में पार्किंग शुल्क को बढ़ा दिया है, जिसका असर निजी और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों पर देखने को मिलेगा।
रेलवे स्टेशन के पास जाम से मिलेगी मुक्ति
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन परिसर में जगह सीमित होने और बढ़ते ट्रैफिक को देखते आज यह अहम फैसला लिया गया है। इससे स्टेशन पर उन सभी वाहनों पर नजर बनी रहेगी, जो पिक-अप और ड्रॉप जोन (Pick-up and drop zone) में लंबे समय तक रेलवे स्टेशन के पास खड़े रहते हैं। इस नए नियमों के चलते अब स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम कम होगा और यात्रियों को सुगम आवाजाही मिलेगी।
नए पार्किंग शुल्क क्या हैं? (What are the New Parking Charges?)
रेलवे विभाग के द्वारा जारी किए गए नए नियमों के तहत आज से अगर स्टेशन पर 0 से 8 मिनट तक निजी वाहनों के लिए पार्किंग पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। लेकिन ध्यान रहे कि इसी अवधि में कमर्शियल वाहनों जैसे टैक्सी, ओला और उबर जैसे वाहनों को अब 30 रुपये का भुगतान करना होगा।

रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का नया रेट (New Parking Rates at Railway Stations)
- रेलवे स्टेशन के पास अब 8 से 15 मिनट तक रुकने पर निजी और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों पर 50 रुपये शुल्क लेगा।
- 15 से 30 मिनट तक पार्किंग करने पर सभी वाहनों के लिए 150 रुपये का शुल्क लेगा।
- 30 से 60 मिनट तक रुकने पर यह शुल्क 200 रुपये का शुल्क लेगा।
वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं
रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि 60 मिनट से ज्यादा किसी भी वाहन को रेलवे स्टेशन के पास खड़ा करने की अनुमति नहीं है। अगर कोई वाहन तय समय से अधिक रुकता है, तो उसे टोकन दिया जाएगा और वाहन मालिक को 300 रुपये टोइंग चार्ज भी देना पड़ेगा।
कहां लागू होगा यह नया नियम?
रेलवे की यह नई व्यवस्था फिलहाल के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट पर लागू किया गया है। इसपर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर यह सिस्टम सफल रहता है, तो भविष्य में इसे स्टेशन पर भी लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अब Google ID बदलेगी, सालों पुरानी सबसे बड़ी समस्या खत्म होने जा रही है,यहां जाने पूरी जानकारी
[/expander_maker]



