Renault Duster Price: रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV, Duster की नई जनरेशन की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। वहीं, इच्छुक ग्राहक अब केवल 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर अपनी नई डस्टर की बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही, नई डस्टर को कंपनी ने तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिनमें भारत का सबसे पावरफुल स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल है।
डस्टर का सफर, 2012 से अब तक
अगर हम 2012 की भारत की सड़कों की याद करें, तो उस समय हैचबैक कारों काफी बोलबाला था। जिसमें SUV आम लोगों के लिए एक सपना थी या महंगी लग्ज़री कार। तभी रेनॉल्ट ने Duster को पेश किया। यह SUV भारी तो नहीं थी, लेकिन बजट फ्रेंडली और मजबूत थी। वहीं, इसके बाद कार कंपनियों की सोच भी बदल गई। गाँव की कच्ची सड़क हो या शहर का फ्लाईओवर, डस्टर ने यह साबित कर दिया कि SUV का मतलब अब केवल लग्ज़री नहीं बल्कि आम लोग भी इसे अपना सकते हैं। वहीं, करीब डेढ़ दशक बाद वही नाम फिर से भारतीय बाजार में लौट आया है, लेकिन इस बार बिलकुल नए शानदार अंदाज में। साथ ही, रेनॉल्ट इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नई Duster पेश की थी। स्टेडियम ने पहले भी कई ऐतिहासिक क्षण देखे हैं, और अब यह SUV भी इतिहास का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।
इंजन और परफॉर्मेंस की जानकारी
नई डस्टर तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है।
- 1.8 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक 160 पेट्रोल इंजन
- इसके साथ 1.4 kWh बैटरी लगी है।
- कंपनी का दावा है कि शहर में SUV 80% तक EV मोड में दौड़ेगी।
- 8-स्पीड DHT ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है।

1.3 लीटर टर्बो TCe 160 पेट्रोल इंजन
- 163 PS की पावर और 280 Nm टॉर्क देता है।
- 6-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ आता है।
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- शहर और हाईवे दोनों में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस।
डिज़ाइन और लुक
- फ्रंट: आइब्रो शेप LED DRL हेडलाइट्स, अलग ग्रिल डिजाइन, सिल्वर सराउंड वाला बंपर और पिक्सल शेप फॉग लैंप।
- साइड: मजबूत और रग्ड प्रोफाइल, ब्लैक क्लैडिंग, सी-पिलर पर रियर डोर हैंडल और रूफ रेल्स।
- रीयर: LED टेललाइट्स को लाइट बार से जोड़ा गया है, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर सराउंड वाला ब्लैक बंपर।
प्रीमियम केबिन और फीचर्स
- ड्राइवर फोकस्ड 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले।
- एसी वेंट्स पर वाय-शेप क्रोम फिनिश।
- सेंटर कंसोल: कम बटन, छोटा गियर शिफ्टर, सीट वेंटिलेशन कंट्रोल्स।
- सामने की सीट्स: 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड।
- पीछे की सीट्स: सेंटर आर्मरेस्ट के साथ दो कपहोल्डर।

एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी
- 10.1 इंच टचस्क्रीन: वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट।
- 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।
- पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल।
- 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर।
- लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)।
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक।
- इनबिल्ट गूगल असिस्टेंस के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी।
इसके अलावा, बूट-स्पेस 518 लीटर, जिसे 700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। रूफ रेल 50 किग्रा तक वजन उठा सकती है।
बुकिंग, प्राइस और डिलीवरी
नई डस्टर की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इसके लिए रेनॉल्ट इंडिया ने स्पेशल ऐप भी लॉन्च किया है। बुकिंग के साथ ही ग्राहक को R-Pass दिया जाएगा।
- बुकिंग अमाउंट: 21,000 रुपये
- कीमत की घोषणा: मार्च मध्य 2026
- डिलीवरी शुरू: अप्रैल मध्य 2026
- टर्बो इंजन वेरिएंट की डिलीवरी पहले, स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी दिवाली तक
ये भी पढ़ें: Census 2027: पहले चरण का नोटिफिकेशन किया गया जारी, मकानों के सर्वे में पूछे जाएंगे 33 सवाल, यहां जानें पूरी जानकारी



