ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा में 15 वर्षीय किशोरी के जलने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।
यह घटना 19 जुलाई को घटी, जब किशोरी 75% जली हालत में पाई गई।
और उसे तुरंत भुवनेश्वर एम्स और बाद में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद इस मामले में कई नए मोड़ सामने आए हैं।
पुरी बलंगा केस में नया मोड़
प्रारंभिक जांच में यह दावा किया गया था कि तीन अज्ञात युवकों ने किशोरी को अगवा कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
स्थानीय चश्मदीदों और परिवार ने भी अपनी शिकायत में यही आरोप लगाए थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स और विरोध प्रदर्शनों में भी इस मुद्दे को लेकर आक्रोश देखने को मिला था।
हालांकि, पुलिस ने अब अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा है कि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं मिली है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि गहन जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य और SIT की रिपोर्ट के आधार पर युवती ने खुदकुशी की थी।
पुलिस के अनुसार, “अब तक की जांच के अनुसार, घटना में कोई भी अन्य व्यक्ति शामिल नहीं है।”

पिता का भावुक वीडियो आया सामने
इसके बाद, मृतका के पिता का भावुक वीडियो सामने आया।
जिसमें उन्होंने खुद कहा कि उनकी बेटी ने मानसिक तनाव के कारण अपनी जान दे दी।
उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद देते हुए लोगों से अपील की कि इस दुखद घटना का राजनीतिकरण न किया जाए।
और सिर्फ शांति एवं बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाए।
हालांकि, लोगों के मन में अब भी कई सवाल हैं क्योंकि गवाहों के अनुसार लड़की के हाथ बंधे हुए थे।
और उसने खुद बताया था कि तीन लोगों ने उस पर हमला किया था।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की जांच को लेकर बहस जारी है।
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज को मिली मारने की धमकी, वायरल हुआ विवादित पोस्ट