New Year 2026 Rashifal: दिंसबर का महीना लगभग खत्म हो चुका है और कुछ ही दिनों में नए साल 2026 का पहला महीना शुरू हो जाएगा। यह माह कई राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालती है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि 10 जनवरी 2026 को देवगुरु बृहस्पति और सूर्य देव एक दूसरे से 180 डिग्री पर स्थित हो सकते हैं, जिससे प्रतियुति योग बनेगा। यह योग वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है और विशेष लाभकारी भी माना जाता है। ऐसे में आइए साल 2026 का पहला महीना किन-किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
इन राशियों के लिए साल 2026 अच्छा होगा
मेष राशि
- इन लोगों के लिए यह योग करियर में नए अवसर लेकर आएगा।
- नौकरी में मेहनत का फल दिख सकता है और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं।
- बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या डील मिलने की संभावना है।
- आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।
सिंह राशि
- यह लोग सरकारी नौकरी, प्रशासन या राजनीति से जुड़े लोग विशेष लाभ उठा सकते हैं।
- परिवार में आपकी राय और सलाह को सम्मान मिलेगा, जिससे आत्मसम्मान बढ़ेगा।
- इस समय सिंह राशि के लोगों की सामाजिक और पेशेवर छवि मजबूत होगी।

तुला राशि
- इन राशि के लोगों का रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है।
- शिक्षा, रिसर्च, विदेश यात्रा या किसी अंतरराष्ट्रीय काम में सफलता मिलने के योग हैं।
- करियर को लेकर किए गए निर्णय सही साबित होंगे।
धनु राशि
- इन जातक को योग मानसिक और आर्थिक राहत मिलेगी।
- लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान होगा।
- निवेश और बचत से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर लाभ मिलेगा।
- इन दिनों मानसिक शांति और संतुलन बनेगा।
कुंभ राशि
- इन दिनों में कुंभ राशि के लोगों का योग बुद्धि और संवाद क्षमता बढ़ाने वाला है।
- नौकरी में आपकी बातों और सुझावों को सराहा जाएगा।
- मीडिया, लेखन, शिक्षा या सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
- नए साल से आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और नई आय के स्रोत बनने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में कांग्रेस सरकार की बुलडोजर कार्रवाई शुरू, 400 से ज्यादा घर टूटे, जानें क्यों?
[/expander_maker]



