Delhi Bomb Blast Update: राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हाल ही में हुए बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता हाथ मिली है। दरअसल, भारतीय एजेंसी ने एक कश्मीरी युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने सुसाइड बॉम्बर आतंकी उमर के साथ मिलकर इस हमले की खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दिल्ली समेत भारत को दहशत में डाल
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर की शाम हुए इस धमाके ने पूरी दिल्ली समेत भारत को दहशत में डाल दिया था। लाल किले के पास सोमवार शाम को करीब 7 बजे एक काम से जोरदार धमाका हुआ, जिससे लाल किला मेट्रो स्टेशन के आसपास भगदड़ मच गई। इस दौरान 10 से भी अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई, जबकि 32 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके अलावा, इस धमाके से आसपास की दुकानों और मैट्रो स्टेशन के शीशे तक टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

हमलावर उमर के संपर्क में बना हुआ था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत की सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि इस घटना की बारीकी से जांच की जाए। इसी के चलते एनआईए ने इस मामले को अपने हाथों में लिया और व्यापक तलाशी अभियान तेजी से शुरू किया था। इसी के कारण सीसीटीवी फुटेज, फोन लोकेशन और तकनीकी जांच की मदद से एजेंसी आरोपी तक पहुंच पाई और गिरफ्तारी किए गए युवक की पहचान कश्मीरी निवासी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उसके पास से कई जरूरी डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं, जिनसे यह साफ होता कि वह हमलावर उमर के संपर्क में लगातार बना हुआ था।
NIA Makes a Breakthrough in Red Fort Area Bombing Case with Arrest of Suicide Bomber’s Aide https://t.co/JFnHCZp1gz pic.twitter.com/d0tuPaoSFj
— ANI (@ANI) November 16, 2025
एनआईए जांच में तेजी से जुटी
जांच से यह सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई कार आमिर राशिद अली के नाम पर थी। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने कार और बम से जुड़ी हर एक चीज को जुटाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
एनआईए फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा आतंकी मॉड्यूल सक्रिय है या नहीं।
जानकारी के लिए बता दें कि एनआईए इस हमले को राजधानी की सुरक्षा पर एक बड़ा हमला मानते हुए तेजी के साथ अपनी कार्रवाई कर रही है। सरकार ने भी सभी एजेंसियों को इस मामले में समन्वय के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा हर दिन हो रही बेहद खराब, AQI 400 के पार, तापमान में भी गिरावट दर्ज
[/expander_maker]



