Bihar IAS Transfer: नीतीश कुमार सरकार ने आज सोमवार को बिहार के IAS अधिकारियों की दूसरी ट्रांसफर पोस्टिंग लिस्ट जारी की है। जिसमें सामान्य प्रशाशन विभाग ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
13 जिलों में नए जिलाधिकारी
बता दें कि पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी DM बनाए गए थे। वहीं अब दूसरी लिस्ट में कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें कुछ को नई जिम्मेदारी मिली है और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मुख्य बदलाव
- योजना एव विकास विभाग के प्रधान सचिव AS. सेंथिल कुमार को अब बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- बता दें कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
- नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। जिसमे वे अभी भी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालते हैं।
- अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा अब ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव होंगे। जिसमे वे जांच आयुक्त, खान आयुक्त और खनिज विकास निगम के MD का अतिरिक्त प्रभार भी रखेंगे।
- ग्रामीण कार्य विभाग के मौजूदा सचिव एम. सरवनन को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
- पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार पुटकलकट्टी को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। जिसमे वे बिहार मेट्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रखेंगे।


ये भी पढ़ें: Vande Mataram: वंदे मातरम् पर लोकसभा में गरमाई बहस, पीएम मोदी ने उठाए इतिहास से जुड़े कई बड़े सवाल
[/expander_maker]



