Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने पर गंभीर आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि, इस मामले पर जम्मू कश्मीर की (PDP) पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
शिकायत दर्ज की है
इल्तिजा मुफ्ती ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक्स पर कहा है कि, कोठी बाग पुलिस थाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिसमें इल्तिजा ने FIR दर्ज में लिखा है कि, यह घटना बेहद घृणास्पद है और इससे मुस्लिम समाज, खासकर मुस्लिम महिलाओं को गहरा आघात पहुंचा है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से, कई लोगों की मौजूदगी में, एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। वहीं, इल्तिजा ने यह भी कहा कि यह घटना इसलिए भी शर्मनाक है क्योंकि उस समय वहां मौजूद बिहार के डिप्टी CM और अन्य लोग हंस रहे थे।

छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं
इस मामले को लेकर देशभर में नीतीश कुमार की चर्चा हो रही है। वहीं, इल्तिजा मुफ्ती ने हिजाब और नकाब का समर्थन करते हुए कहा है कि, यह मुस्लिम महिलाओं की आस्था और सम्मान से जुड़ा विषय है, जिससे किसी को भी छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं है। बता दें कि इसे पहले इल्तिजा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान को लेकर भी कहा है कि, मुस्लिम महिलाओं के हिजाब को छुने की हिम्मत किसी को नहीं है।
ये भी पढ़ें: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त एक्शन, दिल्ली के स्कूलों में लगाए जाएंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर
[/expander_maker]



