IMD Weather Alert 21 December 2025: उत्तर भारत में अब जोरदार ठंड पढ़नी शुरू हो गई है। जिसके वजह से IMD ने कल 21 दिसंबर को कई राज्यों में कोल्ड डे और ज्यादा कोहरे होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज शनिवार को दिल्ली–NCR में कपा देने वाली ठंड महसूस की है। जिसमें काफी लोग बाहर गर्म कपड़ों में ढकें रहे और हाथ तापते नजर आए।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कुछ दिनों तक काफी ठंड पड़ेगी। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। बताया जा रहा है कि, उत्तर भारत और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य रहे सकता है। जिसके वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में नहीं है, लेकिन तेज ठंड रहेगी।
पहाड़ी राज्यों में सावधानी बरतने की सलाह
बता दें कि पहाड़ी राज्यों में जैसे, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 21 दिसंबर को कई जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। जिस वजह से मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में सुबह के समय कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में मौसम साफ होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। जिसमें बिहार और पश्चिम बंगाल में भी रविवार को ठंड और कोहरे का ज्यादा असर देखा जाएगा। फिलहाल इन इलाकों में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है।
दिल्ली–NCR का हाल
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 21 दिसंबर को घने बादल छाए रहेंगे। वहीं, सुबह के समय में घना कोहरा रहेगा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात को परेशानी हो सकता है। जिसमें न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पॉल्यूशन की परेशानी बढ़ सकती है
दरअसल, ठंड और कोहरा एक साथ होने पर हवा की गति कम रहने से एयर पॉल्यूशन की परेशानी ज्यादा हो सकती है। जिस वजह से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त एक्शन, दिल्ली के स्कूलों में लगाए जाएंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर
[/expander_maker]



