Pahalgam Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक बड़ी कार्रवाई हाथ लगी है। इस घातक हमले के करीब 8 महीने बाद NIA के द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट से अब जाकर पता चला है कि इस जघन्य वारदात का मास्टरमाइंड पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर साजिद जट्ट था। बता दें कि इस आंतकी हमले में करीब 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
NIA ने 1,597 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
खबरों के मुताबिक, NIA ने कुल 7 आरोपियों के खिलाफ 1,597 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 5 व्यक्ति और दो आतंकी संगठन-लश्कर-ए-तैयबा और द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। जांच से पता चला है कि पहलगाम हमले की पूरी योजना पाकिस्तान में बैठकर बनाई गई थी।
साजिद कई आंतकी हमलों का मास्टरमांड
चार्जशीट के अनुसार, साजिद जट्ट इस पूरे हमले का मुख्य आरोपी था। उसे पाकिस्तान समेत कई देशों में सैफुल्ला, नुमी और लंगड़ा जैसे कई उपनामों से भी जाना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में भारत सरकार के द्वारा इस आंतकी को यूएपीए के तहत ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ घोषित किया गया था। इस संदर्भ में जांच एजेंसियों का मानना है कि साजिद जट्ट पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित लश्कर के मुख्यालय से अपने नेटवर्क को सफलतापूर्वक चला रहा था।

TRF का ऑपरेशनल चीफ है साजिद जट्ट
NIA के मुताबिक, साजिद जट्ट TRF का ऑपरेशनल चीफ कमांडर है और कश्मीर घाटी में आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और घुसपैठ की जिम्मेदारी उसी के हाथों में होती थी। बता दें कि यह पहलगाम हमले के अलावा, कई बड़े आतंकी हमलों में भी शामिल है। 2023 का धंगरी हत्याकांड, मई 2024 में पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमला और जून 2024 में रियासी बस हमला ये सब भी इसी आंतकी के इशारे पर किए गए थे।
चार्जशीट में 3 बड़े आंतकियों के नाम
चार्जशीट में 3 पाकिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल किए गए है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार से हैं। सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी है। बता दें कि ये तीनों ही आतंकी जुलाई में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, दो स्थानीय आरोपियों परवेज अहमद और बशीर अहमद को आतंकियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें: अरुण जेटली स्टेडियम में ‘AQI-AQI’ के नारे, CM रेखा गुप्ता मैदान पर पहुंचते ही मचा हंगामा
[/expander_maker]



