बिना सबूत भारत को बताया ‘आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक’
असीम मुनीर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत इस इलाके में आतंकवाद का सबसे बड़ा स्पॉन्सर है। उन्होंने अफगानिस्तान से भी कहा कि वो भारत समर्थित आतंकी संगठनों को पनाह न दे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
हालांकि, दुनिया जानती है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का गढ़ रहा है। ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी भी पाकिस्तान में ही छुपे मिले थे।
आतंकवाद को भारत का ‘आंतरिक मसला’ बताकर कन्नी काटी
मुनीर ने कहा कि भारत में आतंकवाद अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और भेदभाव की वजह से पैदा हुआ है। जबकि सच ये है कि पाकिस्तान में ही अल्पसंख्यकों की हालत सबसे खराब है। वहां आजादी के बाद से अब तक अल्पसंख्यकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। जबकि भारत में ये आबादी सुरक्षित है और लगातार बढ़ रही है।
पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों पर भी बयान
मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की सेना आधुनिक युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अफसरों को देश की एकता बनाए रखने और ‘पाकिस्तानियत’ की भावना को सबसे ऊपर रखने की नसीहत दी।
इतिहास और चरित्र को बताया सबसे बड़ा हथियार
मुनीर ने कहा कि इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि साहस, क्षमता और चरित्र में से अगर किसी एक को चुनना हो, तो चरित्र को सबसे ऊपर रखना चाहिए।
[/expander_maker]



