महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर तारापुर MIDC क्षेत्र में स्थित एक फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री में अचानक से ही गैस रिसाव होने से 6 कर्मचारी चपेट में आ गए है। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई, जिसमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यह घटना तब हुई जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। गैस रिसाव की चपेट में आ गए। मृतक के एक दोस्त राधे सिंह ने बताया कि मजदूर एक फैक्ट्री अधिकारी को बचाने की कोशिश में रिसाव के संपर्क में आए, जिसके चलते यह हादसा हुआ। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों की हालत बहुत नाजुक है।
प्रशासन ने जांच की शुरू
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुहाना लिया। गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुरक्षा उपायों में क्या कमी थी, जिसके चलते यह इतना बड़ा हादसा हुआ।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
तारापुर MIDC क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर बहुत से सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है। मामले की जांच के बाद ही रिसाव के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए सही तरह से इंतजाम नहीं किए। न तो सही समय पर अलार्म सिस्टम बजता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा न ही किसी तरह की गैस रिसाव रोकने की तकनीकी मौजूद थी।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी पर भड़का चीन, 50% टैरिफ पर राजदूत जू फेइहोंग ने किया तीखा वार