बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिसमें किसानों को 2000 रुपए की किस्त मिलेगी।
इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आज यानी 14 नवंबर को पीएम किसान योजना की राशि की तिथि और इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी सरकार के द्वारा साझा की गई, जिसमें यह भी बताया गया कि जिन किसानों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हैं, वह जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। अन्यथा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।
पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक-19 नवंबर 2025 कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें। https://t.co/FZC9A899rx
PM-Kisan’s 21st installment will be released on 19th November 2025. Please click the link and register now. 📷https://t.co/FZC9A899rx #AgriGoI pic.twitter.com/DdHR2sJopu
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) November 14, 2025
21वीं किस्त की तिथी तय
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 19 नवंबर 2025 के दिन ही पीएम किसान योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सोशल मीडिया पर इससे पहले कई अफवाहें भी तेजी से फैल रही थीं, लेकिन अब सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा जारी होने के बाद यह साफ हो गया है।

PM Kisan लाभार्थी सूची ऐसे देखें
भारत सरकार की पीएम किसान योजना में किसान नाम लाभार्थी सूची में ऐसे चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक PM Kisan Portal पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर वेबसाइट के ‘लाभार्थी सूची (Beneficiary List)’ लिंक चुनें।
- इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- फिर आपको कैप्चा डालकर सबमिट कर देना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई दे जाएगी।
क्यों जरूरी है यह किस्त?
पीएम किसान योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार में काफी अहम भूमिका निभाती है। क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल ₹6000 की राशि दी जाती है, जो खेती किसानी की लगभग हर एक जरूरतों और मौसमी खर्चों की मार से बचाती है।



