प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को महिला विश्व कप विजेता भारतीय टीम से मुलाकात की। यह मुलाकात केवल एक सम्मान समारोह नहीं थी, बल्कि यह दिल को छू लेने वाला एक सुंदर उदाहरण भी बना।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इस खास कार्यक्रम के दौरान घायल खिलाड़ी प्रतीक रावल, जो व्हीलचेयर पर बैठी थीं, उनके पास खाना नहीं था। उस समय यह देखकर पीएम मोदी खुद उठे, सर्विंग एरिया में गए और प्रतीक रावल के लिए अपने हाथों से खाना परोसा। इस मानवीय क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। जिसके वजह से वीडियो में पीएम मोदी का यह स्नेह खिलाड़ियों के प्रति साफ नजर आ रहा है।
महिला भारतीय टीम की करी तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास मौके पर भारतीय महिला खिलाड़ियों को मिठाई भी खिलाई और टीम की उपलब्धियों की तारीफ़ भी की। जिसमे पीएम मोदी ने कहा कि महिला टीम न केवल देश को गौरवान्वित किया है बल्कि खेल में एकता और समर्पण का संदेश भी दिया है।

सपना हुआ पूरा
इस खास समारोह में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, कोच अमोल मजूमदार, और BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास भी मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों के बीच कई हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले। जिसमे कप्तान हरमनप्रीत कौर ने का कहना है कि “मुझे याद है जब हम 2017 में आपसे मिले थे, तब हम ट्रॉफी नहीं ला पाए थे। लेकिन इस बार हम वह सपना पूरा कर पाए हैं, जिस पर हमें बहुत गर्व है।”
खिलाड़ियों का अनुभव
पीएम मोदी ने टीम को एक हस्ताक्षरित भारतीय जर्सी भेंट की, जिसके पीछे “NAMO” लिखा था। साथ ही पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और सबके अनुभव सुने।
बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा से उनके हनुमान टैटू के बारे में पूछा, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। तभी बल्लेबाज हरलीन देओल ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी से उनका “स्किनकेयर रूटीन” के बारे में पूछ लिया। जिस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, यह तो प्राकृतिक है।
सम्मान समारोह बना भावुक यादगार पल
इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सादगी का माहौल देखने को मिला। जो इस समारोह का सबसे भावुक और यादगार पल बन गया है।
ये भी पढ़ें:Bihar Elections 2025: पहले चरण की वोटिंग 60% से ज्यादा, कई दिग्गजों नेताओं की किस्मत ईवीएम में सील
[/expander_maker]



