PNG Gas Connection: भारत में रसोई गैस के इस्तेमाल का तरीका तेजी से बदल रहा है। जिसमें अब पारंपरिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दिया जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार देश के ऊर्जा ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए इस दिशा में बड़े कदम उठा रही है। जिन शहरों और इलाकों में गैस पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां धीरे-धीरे सिलेंडर पर निर्भरता कम की जा रही है। साथ ही, PNG गैस न केवल सस्ती है बल्कि सुरक्षित और सुविधाजनक भी मानी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जिससे लोगों को लंबी लाइनों या एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्यों बढ़ रहा है PNG का उपयोग?
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय में वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता देखने को मिली है, खासकर मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण। इसका असर एलपीजी की कीमतों और सप्लाई पर पड़ता है।अब ऐसे में PNG एक भरोसेमंद और स्थायी विकल्प बनकर उभर रही है। PNG गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है, जिससे सिलेंडर खत्म होने या बार-बार बुकिंग की झंझट खत्म हो जाती है। यह गैस 24 घंटे उपलब्ध रहती है, ठीक वैसे ही जैसे पानी की सप्लाई।
PNG कनेक्शन के फायदे
- सस्ती गैस: PNG में आपको जितनी गैस इस्तेमाल करेंगे, उतना ही भुगतान करना होता है। यह “पे-एज-यू-यूज” मॉडल पर काम करता है, जिससे अनावश्यक खर्च नहीं होता।
- ज्यादा सुरक्षा: एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले PNG में गैस का दबाव कम होता है, जिससे लीकेज या विस्फोट का खतरा बेहद कम हो जाता है।
- 24×7 सप्लाई: सिलेंडर खत्म होने का डर नहीं रहता। पाइपलाइन के जरिए लगातार गैस मिलती रहती है।
- सुविधा: यह न तो सिलेंडर उठाने की जरूरत और न ही बुकिंग की चिंता। पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होती है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
PNG कनेक्शन लेने के लिए अब प्रक्रिया बेहद आसान कर दी गई है। आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: अपने क्षेत्र की गैस कंपनी की वेबसाइट जैसे Indraprastha Gas Limited या Mahanagar Gas Limited पर जाएं।
- New Connection विकल्प चुनें: होमपेज पर “New PNG Connection” या “Apply for PNG” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें: अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- पता और जानकारी भरें: पूरा एड्रेस और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें: ऑनलाइन पेमेंट के जरिए आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन की पुष्टि: सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपना स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
PNG कनेक्शन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट।
- पता प्रमाण: बिजली बिल, राशन कार्ड या रेंट एग्रीमेंट।
- मालिकाना हक का प्रमाण: मकान मालिक के लिए: प्रॉपर्टी टैक्स रसीद।
- किराएदार के लिए: मकान मालिक से NOC
इंस्टॉलेशन प्रक्रिया कैसे होती है?
बता दें कि आवेदन स्वीकार होने के बाद गैस कंपनी का प्रतिनिधि आपके घर पर आता है। वह दस्तावेजों की जांच करता है और पाइपलाइन कनेक्शन के लिए सर्वे करता है। इसके बाद इंस्टॉलेशन की तारीख तय की जाती है। कनेक्शन लगने के बाद मीटर इंस्टॉल किया जाता है, जिससे आपकी गैस खपत के अनुसार बिल जनरेट होता है।
PNG vs LPG कौन सा है बेहतर?
| पहलू | PNG गैस | LPG गैस |
|---|---|---|
| कीमत | सस्ती | महंगी |
| भुगतान | उपयोग के अनुसार | पहले से भुगतान |
| सप्लाई | 24 घंटे | खत्म होने पर बुकिंग |
| सुरक्षा | ज्यादा सुरक्षित | जोखिम अधिक |
| सुविधा | बहुत आसान | थोड़ी असुविधा |
क्या LPG सिलेंडर बंद हो जाएंगे?
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने एलपीजी कनेक्शन पूरी तरह बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया है। लोग चाहें तो बैकअप के तौर पर सिलेंडर रख सकते हैं। लेकिन आने वाले समय में PNG को प्राथमिकता दी जाएगी।
अब अगर आपको सिलेंडर से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो आप Indian Oil Corporation या HP Gas के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
किन शहरों में मिल रही है PNG सुविधा?
इन शहरों में मिल रही है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, नोएडा, गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में PNG की सुविधा तेजी से बढ़ रही है। जिसमें सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में छोटे शहरों और कस्बों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाए।



