क्या बदलने जा रहा है ?
डाक विभाग (Post Office) जल्द ही अपना नया आईटी सिस्टम और मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करेगा। इसके बाद पोस्ट ऑफिस काउंटर पर UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) से पेमेंट करना आसान हो जाएगा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
अभी तक डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं थी क्योंकि उनके अकाउंट UPI से लिंक नहीं थे।
टेस्टिंग कहां चल रही है ?

इस नए सिस्टम की टेस्टिंग फिलहाल कर्नाटक सर्कल में चल रही है। इससे पहले भी डिजिटल पेमेंट शुरू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन टेक्निकल दिक्कतों की वजह से ये बंद हो गया था। अब नए सिस्टम में इन दिक्कतों को दूर किया जा रहा है।
किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

इस बदलाव से पोस्ट ऑफिस में आने वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। अभी डाकघर में सेविंग अकाउंट, आरडी, बीमा प्रीमियम या मनी ऑर्डर जैसी सर्विसेज का पेमेंट कैश में ही होता है। लेकिन अब ये सब काम मोबाइल से UPI के जरिए हो जाएगा।
लाइन में लगने की झंझट, कैश संभालने की परेशानी और पर्ची भरने का झंझट खत्म होगा। इससे डाकघर का काम भी तेज़ी से पूरा हो पाएगा।
देशभर में पहुंचेगी ये सुविधा
अगस्त 2025 तक ये सुविधा पूरे देश के डाकघरों में लागू हो जाएगी। इससे शहरों के साथ-साथ गांव और दूर-दराज इलाकों के लोग भी डिजिटल पेमेंट का फायदा उठा सकेंगे।
पोस्ट ऑफिस बनेगा डिजिटल सर्विस सेंटर
डिजिटल पेमेंट सिस्टम लागू होने के बाद पोस्ट ऑफिस सिर्फ चिट्ठी भेजने का अड्डा नहीं रहेगा, बल्कि एक मॉडर्न डिजिटल सर्विस सेंटर बन जाएगा।
अब डाकघर में सेविंग अकाउंट, आरडी, बीमा प्रीमियम और मनी ऑर्डर जैसी सर्विस का पेमेंट UPI से हो सकेगा। ये कदम डिजिटल इंडिया को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा।
[/expander_maker]



