Narendra Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ओमान यात्रा पर हैं। जिसमें उन्हें ओमान साकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑडर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया है। बता दें कि यह खाड़ी देश के सबसे बड़े सम्मानों में एक माना जाता है। साथ ही, पीएम मोदी ने भारत–ओमान के बीच व्यापार, निवेश और रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए योगदान दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
लोगों के बीच प्यार और गर्व दोनों
दरअसल, ओमान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने मस्कट में हुए एक कम्युनिटी कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, भारत और ओमान के लोगों के बीच प्यार और गर्व दोनों देशों के लिए देखने को मिला। साथ ही, इस कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच संस्कृति और सामाजिक संबंधों की झलक देखने की मिली है।
Some more glimpses from the community programme in Muscat…
The affection, pride and emotional connect reflect the strength of our people-to-people ties. pic.twitter.com/tU5fgArKB0
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
भारत के प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। उन्हें, वहां अल बराका पैलेस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि, स्वागत समारोह के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। वहीं, इस बैठक में भारत-ओमान के संबंधों की समीक्षा की गई और व्यापार, निवेश, ऊर्जा और अन्य अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, भारत-ओमान CEPA से व्यापार और निवेश को नई गति मिली।#PMNarendraModi #OmanVisit #OrderOfOman #IndiaOmanRelations #CEPAAgreement pic.twitter.com/ZhZ9CnP9SF
— APARNA PANWAR (@APARNAPANWAR3) December 18, 2025
व्यापार और निवेश में तेजी
बताया जा रहा है कि, भारत और ओमान दोनों देशों के बीच (CEPA) पर भी हस्ताक्षर हुए। साथ ही दोनों देशों साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। वहीं इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश में तेजी बढ़ने की उम्मीद है।
कारोबारियों के लिए बेहतर बाजार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का कहना है कि, CEPA से व्यापार में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही इस अहम समझौते से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आम लोगों के लिए CEPA का मतलब है ज्यादा नौकरियों, जिसमें कारोबारियों के लिए बेहतर बाजार और सप्लाई चेन के लिए नए मौके खुलेंगे।
ये भी पढ़ें: Google का नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च, अब UPI से भी मिलेंगे ये फायदे
[/expander_maker]



