बीजेपी एक्शन में, कांग्रेस भी मोर्चे पर
हाल ही में पहलगाम टेरर अटैक और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार काफी एक्टिव हो गई है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। पार्टी की ओर से राहुल गांधी, जयराम रमेश और पवन खेड़ा फ्रंट पर दिख रहे हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा क्यों हैं गायब ?

प्रियंका गांधी वाड्रा जो अक्सर आंदोलनों और रैलियों में सबसे आगे दिखती थीं, पिछले कुछ महीनों से ज्यादा नजर नहीं आ रही हैं। ना ही पार्टी बैठकों में उनकी खास मौजूदगी रही है और ना ही सोशल मीडिया पर।
कांग्रेस की रणनीति या साइलेंट कार्ड ?

पार्टी ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने रणनीति के तहत फिलहाल प्रियंका गांधी की भूमिका सीमित रखी है।
कुछ जानकार मानते हैं कि उन्हें अगले विधानसभा चुनावों में एक फ्रेश फेस के तौर पर उतारने की तैयारी है। यानी अभी उन्हें साइलेंट रखा जा रहा है ताकि सही वक्त पर बड़ा असर डाला जा सके।
सोशल मीडिया पर भी दिखी कमी
पहले प्रियंका गांधी वाड्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। रोज ट्वीट करती थीं, वीडियो मैसेज जारी करती थीं। लेकिन अब उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी भी कम हो गई है। इस बात को पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग भी महसूस कर रहे हैं।
[/expander_maker]



