पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज आचानक तबियत खराब होने से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनो से उनकी तबीयत काफी खराब थी, लेकिन वह नजरअंदाज करके घर से ही अपने डॉक्टर की सलाह पर दवाई चला रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल बुखार और पाचन संबंधी समस्याएं पहले से बनी हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, हालांकि मुख्यमंत्री को लेकर फिलहाल किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं जताई गई है।
कैबिनेट बैठक स्थगित
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान को आज यानी शुक्रवार 5 सितंबर, 2025 को चंडीगढ़ में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक की अध्यक्षता में शामिल होना था। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा थी, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत खराब होने के चलते बैठक को आज स्थगित करना पड़ा।
पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी रद्द
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी का भी दौरा करना था।
बता दें कि पंजाब का यह इलाका हालिया बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन सीएम मान खराब स्वास्थ्य के कारण वहां नहीं जा सके। इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
पंजाब में बाढ़ का कहर
इस समय पंजाब बाढ़ की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा है। सरकार और प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए है।
ये भी पढ़ें: GST में बड़ा बदलाव, तंबाकू-कोल्ड ड्रिंक्स होंगे महंगे, रोजमर्रा का सामान सस्ता, जानें नई दरें