अभिनेता राहुल देव के भाई और एक्टर मुकुल देव की पिछले महीने अचानक मौत हो गई थी। मुकुल की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। उनकी मौत के बाद उनके निधन की वजहों को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैल रही थीं। अब मुकुल देव के भाई और अभिनेता राहुल देव ने मुकुल की मौत के पीछे की सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि मुकुल काफी अकेले पड़ गए थे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
‘साढ़े आठ दिनों तक आईसीयू में रहे मुकुल’
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में राहुल देव ने मुकुल देव की मौत के बारे में बात करते हुए कहा, “मुकुल की मौत का कारण खराब खान-पान के चलते उनका बिगड़ता स्वास्थ था। वह साढ़े आठ दिन तक आईसीयू में रहे। डॉक्टरों का कहना था कि यह सब कुछ खराब खान-पान की आदतों की वजह से था। पिछले चार-पांच दिनों से उन्होंने खाना-पीना बिल्कुल बंद कर दिया था। वो बहुत अकेला महसूस करते थे जिसके कारण उन्होंने कई ऑफर भी ठुकरा दिए थे। अब मुझे एहसास हो रहा है कि दर्द कितना गहरा रहा होगा।”
मुकुल करते थे अपनी बेटी को याद
राहुल ने आगे बताया, “मुकुल 2019 में अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए दिल्ली चले गए थे। हालांकि, पिता जी का उसी साल निधन हो गया। जबकि 2023 में मां का भी निधन हो गया। तब से मुकुल अकेले पड़ गए। वो खुद को राइटिंग में व्यस्त रखने लगे और अकेले पड़ते गए। मुकुल को अपनी बेटी की बहुत याद आती थी और वह अपना ठीक से ख्याल नहीं रख रहे थे।” इस दौरान राहुल ने उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था मुकुल डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
राहुल ने अफवाहों को बताया झूठ
जो लोग मुकुल के डिप्रेशन में होने और उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, राहुल देव ने उनसे सवाल किया। राहुल ने कहा कि अब जो लोग बोल रहे हैं, वे उनके संपर्क में भी नहीं थे। वो कहते हैं कि वह बीमार थे, लेकिन वह हाफ-मैराथन दौड़ते थे। हां मुकुल का वजन बढ़ गया था, लेकिन ऐसा तब होता है जब कोई खुद की देखभाल करना बंद कर देता है। 2019 और 2024 के बीच वास्तव में उनके संपर्क में कौन रहा? क्या वे अस्पताल में कभी उनसे मिलने गए या उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हुए?
[/expander_maker]



