मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कार्यक्रम में 20 मिनट लेट पहुंचने पर सजा मिली। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण सत्र में इस बार अधिक ‘अनुशासन’ को लेकर विशेष सख्ती थी। सत्र प्रमुख सचिन राव ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि जो लेट आएगा उसे सजा दी जाएगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
राहुल गांधी को मिली सजा
सत्र में देर से पहुंचने पर सत्र प्रमुख सचिन राव ने उन्हें सजा सुनाई। राहुल गांधी ने पूछा कि उनके लिए क्या सजा है, तो जवाब आया – “10 पुशअप!”. राहुल मुस्कुराए और मंच पर ही बिना किसी हिचक 10 पुशअप लगाकर सजा पूरी कर दी। वहां मौजूद जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर इस पल का स्वागत किया।
इस घटना का मुख्य उद्देश्य ‘टाइम मैनेजमेंट’ पर सबको ध्यान रखने को था। बताया गया कि ट्रेनिंग मॉड्यूल में यह नियम पहले से तय था कि लेट आने वाले का प्रतीकात्मक ‘मनोरंजक दंड’ होगा, ताकि कार्यकर्ता समय की अहमियत को समझें और उसका पालन करें।
इसके बाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर पर सामर्थ्य निर्माण लेना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

बीजेपी पर फिर ‘वोट चोरी’ का आरोप
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि जैसे उन्होंने हरियाणा मॉडल का जिक्र किया था, वैसे ही मध्य प्रदेश में भी व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने दावा किया है कि “25 लाख वोट चोरी हुए। हर 8वां वोट चोरी किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इसके प्रमाण है। हालांकि बीजेपी और चुनाव आयोग पहले ही इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर चुके हैं।
बीजेपी का पलटवार ‘लीडर ऑफ टूरिज़्म’
वही, बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब बिहार में चुनाव प्रचार चल रहा है, तो वही राहुल गांधी पचमढ़ी में ‘जंगल सफारी’ का मज़ा उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डिप्टी लीडर ऑफ ऑपोज़िशन की उनकी भूमिका अब ‘लीडर ऑफ टूरिज्म’ पार्टी है।
ये भी पढ़ें: RSS Song Controversy: वंदे भारत में ‘RSS गीत’ विवाद पर सरकार सख्त, शिक्षा मंत्री ने जांच के दिए आदेश
[/expander_maker]



