Railway Hike Train Ticket Price: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के ट्रेन टिकट किराये में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो कि 26 दिसंबर 2025 से जारी किया जाएगा। वहीं, इसका सीधा असर खासतौर पर लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
215 किलोमीटर
बता दें कि रेलवे द्वारा नए किराये के मुताबिक, अब 215 किलोमिटर से कम दूरी की यात्रा पर कोई बोझ नहीं उठना होगा। वहीं, 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा पर किराया बढ़ेगा।
नए नियमों के अनुसार
- ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा।
- मेल/एक्सप्रेस नॉन-AC और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

किराया बढ़ोतरी
दरअसल, रेलवे का कहना है कि इस किराया बढ़ोतरी से 600 करोड़ रूपये की कमाई होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि, यात्रियों पर इसका असर ज्यादा नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी यात्रा में टिकट थोड़ा महंगा पड़ेगा। वहीं, अगर कोई यात्री नॉन-AC ट्रेन से 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे किराये से करीब 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
बता दें कि दिल्ली से पटना की दूरी 1000 किलोमीटर है। जो कि राजधानी ट्रेन में थर्ड AC का किराया 2195 रूपये है। वहीं, अब नए नियम के अनुसार किराया 20 रूपये का इजाफा और टिकट थोड़ा महंगा हो जाएगा।
वहीं, दिल्ली से मुंबई की दूरी 1386 किलोमीटर है। तो फिर , CSMT राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का किराया 3180 रुपये है। किराया बढ़ने के बाद इसमें 27 रुपये की बढ़ोतरी होगी और नया किराया 3207 रुपये हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Amul मॉडल पर चलेगी Bharat Taxi, अब ड्राइवर बनेंगे मालिक, 1 जनवरी से शुरू होगी सेवा, जानें इसके फायदे
[/expander_maker]



