राम कपूर की टिप्पणी ने मचाया बवाल
टीवी के जाने-माने एक्टर राम कपूर ने हाल ही में
अपनी पुरानी को-स्टार स्मृति ईरानी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया,
जिस पर सोशल मीडिया में जमकर बवाल मच गया।
उन्होंने स्मृति को ‘Huge’ कहा था – और फिर क्या था, ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।
आखिर क्या कहा था राम कपूर ने?
दरअसल, राम कपूर ने Humans of Bombay को दिए इंटरव्यू में कहा था:
“वो एक महिला थीं जो मेरे जितने साइज की थीं और शायद मुझसे ज्यादा सफल थीं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी शुरू किया तो वो अलग थीं, और जब शो खत्म हुआ तब तक वो काफी ‘ह्यूज’ हो चुकी थीं।”
उन्होंने ये भी कहा कि स्मृति ने इतने वज़न के बावजूद
किरदार को पूरी शिद्दत से निभाया और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
लोगों ने कहा- ये बॉडी शेमिंग है!
राम कपूर की इस बात को कई लोगों ने बॉडी शेमिंग और बैकहैंडेड तारीफ करार दिया।
सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया और सवाल उठे –
क्या ये सही है कि किसी की सफलता को उनके शरीर के आकार से जोड़ा जाए
अब राम कपूर ने दी सफाई
ट्रोलिंग बढ़ने के बाद अब राम कपूर ने इस बयान पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा:
“स्मृति जानती हैं कि मैं क्या कहना चाह रहा था। मैं भी जानता हूं कि मेरा मतलब क्या था। बाकियों की राय मायने नहीं रखती। जब आप किसी के लिए दिल से कुछ अच्छा कह रहे हैं, तो अगर वो इंसान आपको समझता है, तो बस वही काफी है।”
स्मृति की मेहनत की तारीफ की
राम कपूर ने यह भी कहा कि स्मृति ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया।
उन्होंने न सिर्फ एक पत्नी की भूमिका निभाई,
बल्कि जैसे-जैसे शो बढ़ा,मां और दादी जैसे किरदारों में भी दमदार अभिनय किया।
“उन्होंने खुद को उम्र और किरदार के साथ बदलने दिया। अगर वो राजनीति में नहीं जातीं, तो शायद आज वो मुझसे कहीं ज्यादा बड़ी स्टार होतीं।”