हाल ही में सोशल मीडिया पर इस घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंगले की झलक साफ दिख रही है। हर बालकनी में हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं, जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू के साथ दिखे रणबीर-आलिया
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
रणबीर और आलिया को कई बार इस बंगले की साइट पर देखा गया है। अक्सर उनकी बेटी राहा कपूर और रणबीर की मां नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आईं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही कपल अपने इस नए घर में गृह प्रवेश करेगा। इसके लिए परिवार एक शुभ दिन भी चुन रहा है।
मुंबई के किस इलाके में है रणबीर-आलिया का नया घर?

रणबीर और आलिया का ये नया बंगला मुंबई के बांद्रा पश्चिम के मशहूर पाली हिल इलाके में है। इस इलाके में पहले से ही कई फिल्मी सितारे रहते हैं। दिलीप कुमार, संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों के बंगले भी यहीं हैं। खास बात ये है कि रणबीर-आलिया के बंगले के सामने वाली सड़क का नाम पद्म श्री देव आनंद के नाम पर रखा गया है। यहां पहुंचना बेहद आसान है। आप बांद्रा या खार स्टेशन से सीधे ऑटो रिक्शा लेकर यहां आ सकते हैं।
करीब 250 करोड़ रुपए कीमत वाला बंगला

ये बंगला कपूर परिवार की विरासत का अहम हिस्सा है। पहले ये जमीन राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के पास थी, फिर ये ऋषि कपूर और नीतू कपूर को मिली। अब रणबीर और आलिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए इसे तैयार किया है। खबर है कि ये बंगला उनकी बेटी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो
सोशल मीडिया पर इस बंगले की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बंगले की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपए है।
एक महीने में कपल के शिफ्ट होने की उम्मीद
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगले का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब बस फिनिशिंग चल रही है, जो एक महीने में पूरी हो जाएगी। इसके बाद रणबीर-आलिया अपने इस ड्रीम होम में शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र ने बताया कि परिवार इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था।
रणबीर-आलिया ने बिजी शेड्यूल में भी साइट विजिट की

सूत्रों के मुताबिक, रणबीर और आलिया अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वक्त निकालकर बंगले की साइट पर जाते थे और काम की प्रगति देखते थे। पिछले साल दिवाली तक इस घर में शिफ्ट होने की योजना थी, लेकिन कुछ काम बाकी होने की वजह से देरी हो गई। अब लग रहा है कि कपल जल्द ही अपने इस नए घर में कदम रखेगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे। अब वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दिखाई देंगे।
[/expander_maker]



