इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जबरदस्त VFX और ग्राफिक्स के साथ राम और रावण के बीच लड़ाई के सीन भी दिखाए गए हैं। खास बात यह है कि रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में जंगल में धनुष बाण चलाते नजर आ रहे हैं। इस 3 मिनट के वीडियो ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में आएगा।
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, विजय सेतुपति, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर बना रहे हैं।
फर्स्ट लुक वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इसे देखकर ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘रामायण’ ग्लोबल लेवल पर भारतीय सिनेमा का नाम रोशन करेगी।
[/expander_maker]



