Horoscope 17 September 2025: बुधवार का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ है, तो कुछ के लिए सामान्य परिणाम लेकर आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उसके दैनिक जीवन पर काफी असर डालता है। ऐसे में आइए आज का राशिफल कैसा रहेगा इसके बारे में यहां विस्तार से जानते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जानें आज का राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों में आज धैर्य की कमी रहेगी, कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। मित्र से सहयोग मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे कि खर्च बढ़ सकते हैं।
वृषभ राशि
इन राशि के लोगों का दिन आज अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धनलाभ और नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। रुके पैसे मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
आज इन राशि के लोगों का आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके हाथों से आज धार्मिक कार्य सफल होंगे। धन लाभ और खर्च दोनों के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के आस-पास आज निराशा छाए रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि
इन राशि के लोगों का दिन आज शुभ रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। संपत्ति और नौकरी में लाभ के योग हैं। भाई-बहनों का आज भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
आज इन राशि के जातकों के धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय बढ़ेगा। घर में शुभ कार्य होंगे। नया वाहन खरीदने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास कम रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। मित्र के सहयोग से रोजगार मिलने की संभावना है। खर्च बढ़ेंगे और साथ ही गिफ्ट मिलने की संभावना है।
धनु राशि
आज इन राशियों के लोगों का दिन आलस्य से भरा रहेगा। घर-परिवार की सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
मकर राशि
इन राशि के लोग आज बातचीत में नर्मी लाएं। धन हानि और संचित धन में कमी के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग धैर्य से काम करें। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मन को शांति और रूके हुए काम बनेंगे। नौकरी और आय में वृद्धि हो सकती है। आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
मीन राशि
इन राशियों के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। आज आपना और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें: NEET स्टूडेंट की हत्या से मचा बवाल, पूरी पुलिस चौकी को किया गया सस्पेंड
[/expander_maker]



