Aaj ka Rashifal: 3 नवंबर 2025 सोमवार को ज्योतिष की दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज के दिन ग्रह स्थितियां कामकाज, आर्थिक फैसलों, यात्रा, रिश्तों और मानसिकता पर अपना असर डाल सकती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज शिव परिवार की पूजा, ओम नमः शिवाय का जप और सात्विकता बनाए रखना सभी 12 राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। यहां पढ़िए आज का राशिफल
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
मेष राशि
आज इन राशि के लोग के लिए काम में ढील और लापरवाही गलत साबित हो सकती है। पैसे लेनदेन में स्पष्टता रखें और अनावश्यक उधार से बचें। बजट पर पकड़ मजबूत बनाएं।
वृष राशि
इन राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर है। कामकाज में अवसर बढ़ेंगे और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर में तरक्की के संकेत हैं। प्रयास बढ़ाने से परिणाम अच्छे मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों पर आज का दिन काफी अनुकूल हो सकता है। अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार से समर्थन और कार्य योजनाओं में प्रगति बनी रहेगी। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कर्क राशि
इन लोगों के लिए चांस और भाग्य का योग मजबूत है। पुराने प्रयासों का फायदा मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। व्यापार वर्क में तेजी आएगी और नए अवसर बनेंगे।
सिंह राशि
इन राशि के जातक आज अपने कदम संभलकर रखें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर करें और अनुशासन रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। प्लानिंग और पार्टनरशिप लाभ देगी। दांपत्य में सहजता बढ़ेगी। मनोबल बढ़ा रहेगा और टीम में सामंजस्य रहेगा।

तुला राशि
आज जितना हो सके तुला राशि वाले उधारी से बचें। काम में सतर्क रहें। ज्यादा भरोसा तुरंत न करें। खर्च को कंट्रोल में रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि
इन राशि के लोगों की आज बौद्धिकता और प्रतिभा आज अच्छे से चमकेगी। प्रतियोगिता और शिक्षा सम्बंधित विषयों में सफलता के योग हैं। कला, क्रिएटिविटी और शोध में प्रगति होगी।
धनु राशि
आज इन लोगों का पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वैवाहिक व व्यक्तिगत मामलों में सुधार आएगा। घर-वाहन और लाइफ़स्टाइल से जुड़े फैसलों में तेजी आएगी।
मकर राशि
मकर राशि आज सामाजिक रूप से एक्टिव रहेंगे। मित्र और रिश्तेदारों के साथ तालमेल बेहतर होगा। बिजनेस और फाइनेंस में प्रगति होगी। खास काम शाम से पहले निपटा लें।
कुंभ राशि
इन राशि के लोगों का आज सम्मान बढ़ने का योग है। परिवार में उत्साह बना रहेगा। नए अवसर और नए सामान मिलने की संभावना है। रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वाले नए कार्यों को अच्छी तरह आगे बढ़ाएंगे। रचनात्मक काम में रुचि बढ़ने की पूरी संभावना है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों से मुलाकात लाभ दे सकती है।
ये भी पढ़ें: भारत ने तोड़ा होबार्ट का रिकॉर्ड और रचा नया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की पहली T20 हार
[/expander_maker]



