फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें रश्मिका का गुस्से से भरा हुआ विकराल रूप सबको चौंका रहा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
गोंड जनजाति की कहानी पर आधारित है फिल्म

‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन फिल्म है, जो गोंड जनजाति की अनकही कहानी को पर्दे पर उतारेगी। फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं और इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
पोस्टर में दिखा रश्मिका का उग्र और अनदेखा रूप

फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना के चेहरे पर गुस्सा, हिम्मत और जज़्बा साफ नजर आ रहा है। इस लुक को देखकर फैंस भी हैरान हैं क्योंकि ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया।
प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा —
“हौसले में पली, इरादों में अडिग। वो दहाड़ती है सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए। पेश है रश्मिका मंदाना अपने सबसे तीखे अवतार में — ‘मैसा’ में।”
रश्मिका बोलीं — ऐसा रूप मैंने भी पहले कभी नहीं देखा
रश्मिका ने भी सोशल मीडिया पर अपने लुक और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा —
“मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं और ये फिल्म मेरे लिए भी बिल्कुल नई है। ऐसा किरदार और ऐसा गुस्सा मैंने पहले कभी नहीं जिया। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं।”
‘मैसा’ के डायरेक्टर ने क्या कहा
डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने कहा —
“ये फिल्म दो साल की मेहनत का नतीजा है। हम चाहते थे कि इसकी हर चीज — कहानी, लुक, किरदार — बिल्कुल परफेक्ट हो। अब हम इसे दुनिया के सामने लाने के लिए तैयार हैं।”
रश्मिका की आने वाली फिल्में
रश्मिका मंदाना के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्दी ही आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, ‘पुष्पा 3’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘रेनबो’ जैसी फिल्मों में भी वो अपने अलग-अलग किरदार दिखाएंगी।
[/expander_maker]



