Veer Bal Diwas 2025: वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के शुभ दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार, 26 दिसंबर 2025 यानी आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 प्रदान किए। दरअसल, इस साल देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चयनित 20 बच्चों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया है, जिसमें 2 बच्चों को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत पुरस्कार मिला है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 26 दिसंबर को ही सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की थी।
बता दें कि राष्ट्रपति के द्वारा इस साल दिए गए बाल पुरस्कार वीरता, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं नवाचार, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्रों में है।
जान बचाते हुए गंवाई अपनी जान
तमिलनाडु की 8 वर्षीय ब्योमा ने करंट की चपेट में आए 6 साल के बच्चे की जान बचाई, लेकिन दुखद की बात यह है कि इसमें उनकी खुद की जान चली गई। उनकी इस वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसे उनकी मां अर्चना शिवरामकृष्णन को दिया गया है।
वहीं, बिहार के कैमूर जिले के कमलेश ने दुर्गावती नदी में डूबते बच्चे की जान बचाने में अपनी जान गंवाई दी। उन्हें भी उनके पिता दुखी शाह को राष्ट्रपति ने यह सम्मान दिया है।
LIVE: President Droupadi Murmu’s address at the presentation of Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar at Vigyan Bhavan, New Delhi https://t.co/lMFYCiBibD
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2025
खेल, बहादुरी और सेवा के लिए सम्मान
- बिहार के ताजपुर निवासी 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों के लिए उन्हें बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
- केरल के 11 वर्षीय मोहम्मद सिद्दान ने करंट से अपने दो दोस्तों की जान बचाई है।
- उत्तर प्रदेश के आगरा के 9 वर्षीय अजय राज ने मगरमच्छ से अपने पिता की जान बचाकर अद्भुत साहस दिखाया है।
- पंजाब के फिरोजपुर के 10 वर्षीय श्रवण को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
President Droupadi Murmu conferred the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar for exceptional achievements in the fields of Bravery, Social Service, Environment, Sports, Art & Culture and Science & Technology at a ceremony held in New Delhi. Congratulating the recipients, the… pic.twitter.com/4TpzL9wPHa
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2025
प्रतिभा और नवाचार को भी मिला मंच
आंध्र प्रदेश की पैरा एथलीट शिवानी होसरु उप्परा, झारखंड की फुटबॉलर अनुष्का, गुजरात की 7 साल की चेस ग्रैंडमास्टर लक्ष्मी प्रज्ञिका, छत्तीसगढ़ की जूडो खिलाड़ी योगिता मंडावी और पश्चिम बंगाल के तबला वादक सुमन सरकार को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मान मिला।
यूपी की पूजा को प्रदूषण कम करने वाली थ्रेसर मशीन, महाराष्ट्र के अर्णव महर्षि को AI इनोवेशन, मिजोरम की यूट्यूबर एस्तेर लालदुहावमी और असम की ऐशी प्रिषा बोराह को पर्यावरण से जुड़े आविष्कारों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।
ये भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! हाई कोर्ट ने जताई चिंता
[/expander_maker]



