Lakshman Role Ravi Dubey: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही यह फिल्म सुर्खियों में आ गई है। टीजर में रणबीर कपूर का राम अवतार और यश का रावण लुक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, वहीं लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी बीच रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि रवि ने इस बड़े प्रोजेक्ट को लंबे समय तक छुपाकर रखा, यहां तक कि अपनी पत्नी को भी इसकी जानकारी नहीं दी। सरगुन मेहता के एक पुराने इंटरव्यू के वायरल होने के बाद इस राज से पर्दा उठा है। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रवि दुबे ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी।
काम को लेकर सख्त नियम अपनाते हैं Ravi Dubey
Sargun Mehta ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके और Ravi Dubey के बीच एक खास नियम है। जिसमें वे दोनों घर पर अपने प्रोफेशनल काम की चर्चा नहीं करते। यह नियम उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए बनाया है।जिसमें सरगुन का कहना है कि,“हमने तय किया है कि हम एक-दूसरे को अपने काम के बारे में नहीं बताएंगे। इससे हमारा पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ अलग रहता है।”रवि इस नियम को इतने गंभीरता से फॉलो करते हैं कि वे अपने बड़े से बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी भी घर पर साझा नहीं करते।
बाहर वालों से मिली ‘रामायण’ की खबर
सरगुन ने बताया कि उन्हें Ramayana में रवि के काम करने की जानकारी किसी और से मिली थी। जिसमें उन्होंने कहा कि “जब किसी ने मुझे रवि को लेकर बधाई दी, तो मैं हैरान रह गई। मुझे तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं था। मैंने उस व्यक्ति को वहीं रोक दिया, क्योंकि मुझे सुनने की भी इजाजत नहीं थी।”यह सुनकर फैंस भी हैरान रह गए कि इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने के बावजूद Ravi Dubey ने इसे अपने परिवार से भी छुपाकर रखा।
“मैं काम पर जा रहा हूं” – यही था जवाब
सरगुन का कहना है कि जब भी वह रवि से पूछती थीं कि वे कहां जा रहे हैं, तो उनका जवाब हमेशा एक जैसा होता था, “मैं काम पर जा रहा हूं।”रवि कभी भी अपने प्रोजेक्ट की डिटेल्स शेयर नहीं करते थे। यही वजह है कि सरगुन को लंबे समय तक इस बात का अंदाजा ही नहीं हुआ कि वह एक बड़ी पौराणिक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

खुलासा होने पर सरगुन रह गईं दंग
जानकारी के लिए बता दें कि आखिरकार सरगुन को पता चला कि Ravi Dubey Ramayana जैसी मेगा बजट फिल्म का हिस्सा हैं, तो वह पूरी तरह हैरान रह गईं। जिस्म उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि रवि इतना बड़ा प्रोजेक्ट कर रहे थे और उन्होंने इसकी भनक तक नहीं लगने दी।
टीजर में दिखी शानदार झलक
दरअसल हाल ही में रिलीज हुए Ramayana के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।
- Ranbir Kapoor का ‘राम’ अवतार शांत, संयमित और प्रभावशाली नजर आया।
- लक्ष्मण के रूप में Ravi Dubey की झलक ने फैंस को सरप्राइज दिया।
- अंत में Yash के ‘रावण’ रूप ने टीजर को और दमदार बना दिया।
स्टार कास्ट ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा
फिल्म की स्टार कास्ट बेहद दमदार मानी जा रही है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
- राम: Ranbir Kapoor
- सीता: Sai Pallavi
- लक्ष्मण: Ravi Dubey
- हनुमान: Sunny Deol
- रावण: Yash
दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म
Nitesh Tiwari की यह महागाथा दो भागों में रिलीज की जाएगी।
- रामायण पार्ट 1: दिवाली 2026
- रामायण पार्ट 2: दिवाली 2027 (संभावित)
क्यों खास है Ravi Dubey का रोल?
टीवी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले Ravi Dubey के लिए यह फिल्म एक बड़ा ब्रेक माना जा रहा है।
लक्ष्मण का किरदार रामायण में बेहद महत्वपूर्ण होता है।
- भाई के प्रति समर्पण
- त्याग और साहस
- युद्ध कौशल और निष्ठा
सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा
टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
- कुछ लोग Ranbir Kapoor के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
- वहीं Ravi Dubey को लक्ष्मण के रूप में देखने को लेकर उत्सुकता जताई जा रही है।
- Yash के रावण अवतार को लेकर भी काफी चर्चा है।
ये भी पढ़ें: Raghav Chadha News: राज्यसभा में AAP का एक्शन,राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद,बोलने पर भी लगी रोक



