भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने कहा है कि देश जल्द ही तीसरी नंबर पर अर्थव्यवस्था के स्थान पर दिखाई देगा। प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) को उन्होंने देश की विकास यात्रा में बेहद अहम बताया और कहा कि इस योजना ने वित्तीय समावेशन को मजबूत किया है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाई गई है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
यह बड़ी जानकारी संजय मल्होत्रा इंदौर के रंगवासा गांव में सरकारी बैंकों के वित्तीय समावेशन अभियान “संतृप्ति शिविर” को संबोधित करते हुए कहा है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन सीएस शेट्टी भी मौजूद थे। गवर्नर ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और निकट भविष्य में यह तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।
आर्थिक वृद्धि दर में हुई काफी अधिक बढ़ोतरी
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत तक रही है। यह वृद्धि दर पिछले पांच तिमाहियों की तुलना में सबसे अधिक है। ऐसे में साफ है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।

जन-धन योजना की अहम भूमिका
11 साल पहले केंद्र सरकार और RBI ने मिलकर प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब तक 55 करोड़ लोगों के बैंक खाते देशभर में खोले जा चुके हैं। इन खातों के माध्यम से भारत की आम जनता तक बचत, बीमा, पेंशन और ऋण जैसी सुविधाएं तुरंत व आसानी से मिल रही है। सरकार की इस पहल ने देश के हर वर्ग को आर्थिक विकास की मुख्यधारा से एक साथ जोड़ने का काम किया है।

वित्तीय समावेशन के सतत और संतुलित विकास
RBI गवर्नर ने इस “संतृप्ति शिविर” में यह भी कहा कि भारत की विकास यात्रा तभी सफल होगी जब समाज के हर तबके को साथ लेकर चला जाए। वित्तीय समावेशन का भी यही मकसद है कि भारत के गांव-गांव और गरीब से गरीब व्यक्ति भी बैंकिंग और आर्थिक सेवाओं से जुड़ सके। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसा विशाल देश बिना वित्तीय समावेशन के सतत और संतुलित विकास संभव नहीं हो सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि RBI के साथ मिलकर देश के अन्य बैंकों की संयुक्त पहल भारत को आने वाले समय में और भी मजबूत बनाएगी। “आज देश पांचवें नंबर पर है, लेकिन बहुत जल्द ही भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर दुनिया में नई पहचान बनाएगा।”
ये भी पढ़ें: अब पीएफ से पैसा निकालना होगा और भी आसान, ATM और UPI से तुरंत मिलेगा कैश, जानें कैसे
[/expander_maker]



