Reserve Bank of India: देश में लगातार नकली नोटों को लेकर जनता के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।ऐसे में इन
नकली नोटों की पहचान और सतर्क रहने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक अक्सर लोगों को जागरूक करता रहा है, लेकिन फिर भी कई लोग इसका शिकार हो जाते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इस मामले को ओर भी अधिक गंभीर से लेते हुए आरबीआई ने सिक्कों को लेकर भी एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है।
RBI की गाइडलाइन
RBI की गाइडलाइन के मुताबिक हाल ही में बैंक के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर से एक मैसेज भेजा गया, जिसमें नागरिकों से अपील की गई कि सिक्कों से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
लोगों की उलझन
भारत में बीते कुछ सालों में अलग-अलग डिजाइन और आकार के सिक्के बाजार में आ गए हैं। ऐसे में कई बार लोग एक ही मूल्यवर्ग के दो अलग डिजाइन देखकर संदेह में पड़ जाते हैं, जिससे अफवाहें फैलती है कि देश में कुछ सिक्के बंद हो गए हैं या अब वैध नहीं हैं।

RBI का स्पष्ट संदेश
- आरबीआई ने इन भ्रमों को दूर करते हुए स्पष्ट कहा है कि डिजाइन अलग होने से सिक्का अवैध नहीं होता है।
- सभी तरह के सिक्के पूरी तरह से वैध हैं।
- आरबीआई ने यह भी कहा है कि 50 पैसे, 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सभी सिक्के देश में लीगल टेंडर, यानी वैध मुद्रा हैं।
- बैंक ने कहा कि सिक्कों का डिजाइन समय-समय पर बदलता रहता है, लेकिन उनका मूल्य और वैधता बरकरार रहती है।
- रिज़र्व बैंक ने यह भी कहा है कि सिक्के कई सालों तक प्रचलन में रहते हैं, इसलिए पुराने और नए दोनों प्रकार के सिक्कों को लेकर किसी भी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।
अफवाहों से रहें दूर, जागरूक बनें
आरबीआई ने देश की जनता से अपील की है कि वह सोशल मीडिया या किसी भी अनजान स्रोत से फैलने वाली सिक्कों से जुड़ी गलत जानकारियों पर भरोसा न करें। अक्सर देखा गया है कि कई बार फेक मैसेज यह कहकर वायरल हो जाते हैं कि कुछ सिक्के बंद हो चुके हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
आरबीआई का संदेश
- सिक्कों को झिझक स्वीकार करें
- किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
- सत्य जानकारी के लिए सिर्फ आरबीआई के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें
- अपने पैसों को लेकर ओर अन्य धोखाधड़ी से सतर्क रहिए, सही जानकारी फैलाइए
ये भी पढ़ें: Starlink की भारत में धमाकेदार एंट्री, ₹8,600 प्लान और ₹34,000 किट के साथ लिमिटेड हाई स्पीड इंटरनेट
[/expander_maker]



