Realme P4 Power 5G: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Realme ने एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की है। वहीं, इस बार कंपनी ने इस हफ्ते अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G को लॉन्च किया, जो बैटरी के मामले में सभी स्मार्टफोन को पीछे छोड़ने का दावा करता है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।जिन्हें बार-बार चार्जिंग की समस्या से छुटकारा चाहिए। वहीं, Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की विशाल बैटरी है। इतना बड़ा बैटरी होने के बावजूद फोन का वजन केवल 219 ग्राम है और मोटाई 9.08mm, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें इतनी बड़ी बैटरी के साथ प्रीमियम डिज़ाइन और बेहतर परफॉर्मेंस दोनों मौजूद हैं।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Realme P4 Power 5G में सेमी ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन दिया गया है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन से अलग पहचान देता है। इस फोन में 6.8 इंच का 4D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। वहीं, इस फोन का डिस्प्ले गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा, कर्व्ड डिस्प्ले और बड़ी स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10,001mAh बैटरी है। यह बैटरी 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे कम समय में फोन को चार्ज किया जा सकता है। इतना बड़ा बैटरी होने के बावजूद फोन हल्का और स्लीक है।
इस बैटरी के साथ यूजर्स लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, गेमिंग कर सकते हैं और अन्य काम आसानी से कर सकते हैं, बिना बार-बार चार्जिंग के झंझट के। यह फोन उन लोगों के लिए आदर्श है जो मोबाइल पर लंबे समय तक काम करते हैं या यात्रा के दौरान बार-बार चार्जिंग नहीं करना चाहते।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
इस फोन में MediaTek का Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज उपलब्ध है। साथ ही,Realme P4 Power 5G Android 16 पर आधारित Realme UI 7 के साथ आता है। कंपनी ने फोन के लिए 3 बड़े OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसका मतलब है कि यह फोन लंबे समय तक सुरक्षित और भरोसेमंद रहेगा।
कैमरा और मजबूती
बता दें कि, Realme P4 Power 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। इससे यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव मिलेगा। साथ ही, मजबूती के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी, धूल और अन्य बाहरी तत्वों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। यूजर्स इसे बारिश, धूल भरे वातावरण या रोजमर्रा की हल्की-फुल्की एक्सीडेंटल स्पिल से निश्चिंत होकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
- भारत में Realme P4 Power 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है।
- यह स्मार्टफोन 5 फरवरी 2026 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यूजर्स को नया स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा, जो बैटरी, परफॉर्मेंस और डिज़ाइन के मामले में हाई-एंड अनुभव देगा।
भविष्य में बड़ी बैटरी वाले फोन का ट्रेंड
Realme P4 Power 5G की लॉन्चिंग से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन का ट्रेंड और तेज होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी इस सेगमेंट में पावरफुल और लंबी बैटरी वाले डिवाइस पेश करेंगी।
बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यह फोन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया मापदंड तय करेगा।
ये भी पढ़ें: New Renault Duster 2026: भारत में लॉन्च हुई नई रेनॉल्ट डस्टर, स्मार्ट फीचर्स के साथ हुई पेश



