Red Fort Blast: राजधानी में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले पर केंद्र सरकार सख्त एक्शन ले रही है। इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि अमित शाह ने साफ कहा है कि इस हमले के पीछे हैं, जो भी लोग हैं, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जिससे पूरी दुनिया देखेगी कि भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
लाल किले के पास हमला देश की सुरक्षा और संप्रभुता पर वार
गृहमंत्री ने कहा कि लाल किले के पास हुआ धमाका देश की सुरक्षा और संप्रभुता पर सीधा हमला है। उन्होंने इसे एक कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य बताया, जिसका उद्देश्य भारत की शांति को नुकसान पहुंचाना था। शाह ने कहा कि इस हमले में शामिल किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वे इस मामले की हर एक एंगल से गहराई से जांच करें।
शाह ने कहा कि हमारी एजेंसियां इस मामले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करेंगी और जो भी इसके पीछे है, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा।

दोषी को ढूंढ के सामने लाया जाए
मिली जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “इस हमले के हर एक दोषी को ढूंढ कर सामने लाया जाए, चाहे वह कहीं भी छिपा हो”। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के पीछे जो भी नेटवर्क है, उसे जड़ से खत्म किया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कहा कि भारत सरकार किसी भी साजिश को अधूरा नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का साफ निर्देश है कि इस आतंकी घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें: Faridabad Terror Module:फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी मान्यता का खुलासा, NAAC ने भेजा नोटिस
[/expander_maker]



