क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?
डॉक्टरों और डाइटिशियन का कहना है कि कार्ब्स भी हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं, जैसे बाकी पोषक तत्व। इन्हें पूरी तरह बंद कर देना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार लोग सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर कार्ब्स को छोड़ देते हैं, जबकि असल में फैट (वसा) ज्यादा खतरनाक होता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ज्यादा नुकसानदायक है फैट

अध्ययन में पता चला है कि ज्यादा फैट वाला खाना दिल की बीमारियों, डायबिटीज और समय से पहले मौत का कारण बन सकता है। वहीं, संतुलित मात्रा में कार्ब्स लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ये नुकसान नहीं करता।
क्या कहता है शोध ?

जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में छपे शोध में बताया गया कि:
- जो लोग बहुत कम कार्ब्स खाते हैं, उनमें समय से पहले मरने का खतरा 38% तक बढ़ जाता है।
- जबकि जो लोग लो फैट डाइट लेते हैं, उनमें ये खतरा 34% तक घट जाता है।
इस शोध में 371,159 लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी 23 साल तक सेहत पर नजर रखी गई।
कैसे बचें बीमारियों से ?

- भोजन में लो फैट डाइट अपनाएं।
- जरूरत के अनुसार संतुलित कार्ब्स लें।
- खाने में हरी सब्जियां, फल और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- ज्यादा तली-भुनी और ऑयली चीजें खाने से बचें।
क्या मिला नतीजा?

इस स्टडी में पाया गया कि लो फैट डाइट अपनाने से:
- कुल मृत्यु दर 18% घटती है।
- दिल की बीमारियों से मौत का खतरा 16% कम होता है।
- और कैंसर से होने वाली मौत का खतरा 18% तक घट जाता है।
इसलिए, अगर आप लंबी और सेहतमंद जिंदगी चाहते हैं तो फैट वाली चीजें कम करें और कार्ब्स का संतुलित सेवन करें।
[/expander_maker]



