उत्तर प्रदेश के आगरा धर्मांतरण सिंडिकेट के जांच के अनुसार कश्मीर और पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। गिरोह ऑनलाइन गेम और लूडोस्टार गेम के अनुसार लोगों का माइंडवॉश करता था, इसके बाद लोगों का धर्म परिवर्तन किया जाता था। क्राउड और फंडिंग क्रिप्टोकरेंसी के लिए उपयोग किया जाता था। बाद में इन पैसों को फिलिस्तीन भेजा जाता था।
2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाना
साल 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाना था। तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास डार्क वेब और सिग्नल जैसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म्स की अच्छी जानकारी थी। ये लोग अपनी बातचीत को गुप्त रखने के लिए इनका इस्तेमाल करते थे। साथ ही, एक धर्मांतरण की शिकार हुई एक विक्टिम ने कहा कि कश्मीर में उसे दवाई के लिए बुलाकर इस योजना के बारे में डिटेल से समझाया जाता था।
खबरों के मुताबिक, यह भी सामने आया है कि धर्म परिवर्तन करने वालों को पाकिस्तान में बैठे लोगों से जोड़ा जाता था, जो इस्लाम और शरीयत की जानकारी देते थे। साथ ही कश्मीर की बेटियों को उनके परिवार और धर्म के खिलाफ भड़कने का काम किया करती थी। जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया है कि इस गिरोह का नेतृत्व दिल्ली के अब्दुल रहमान और गोवा की आयशा कर रहे थे। साथ ही जांच से यह भी पता चला कि अब्दुल पहले हिन्दू था और 1990 में मुस्लिम बना। वह पहले से ही गिरफ्तार कलीम सिद्दीकी का करीब साथी बताया जा रहा है।
लड़कियों का करता था शिकार
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ऐसी कई बेटियों को इस गिरोह ने धर्म परिवर्तन करने के लिए फंसाया था। आगरा पुलिस ने बड़ी हिम्मती से इन बच्चियों को बचाकर पूछताछ की है। जिसमें पूरी साजिश का खुलासा हुआ है।
धर्मांतरण गैंग
हिंदू लड़कियां पाकिस्तान के उपदेश सुनती थी। साथ ही कुछ लड़कियां कश्मीर लकड़ियां और महिलाओं से जुड़ी थी जो उनके परिवार वालों के खिलाफ भड़काती थीं। हिंदू लड़कियों को पाकिस्तान के (Whatsup) ग्रुप से जुड़ा जाता था। इसमें से कुछ लड़कियां तनवीर अहमद और साहिल अदीम से जुड़ गई थीं। पुलिस की जांच से यह बात सामने आई है कि रहमान कुरैशी के माध्यम से क्राउड फंडिंग और क्रिप्टो पैसों के साथ साथ डॉलर से भी आदान प्रदान फिलिस्तीन को किया जाता था।
ऑनलाइन गेम के जरिए जैसे लुडस्टार खेलते हुए हिन्दू लड़कियां और लड़कों को आकर्षित किया जाता था, बाद में उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता था। आंशका जताई जा रही है कि 2025तक भारत में इस्लाम फैलाने की साजिश से धर्मांतरण सिंडिकेट काम कर रहा था।
ये भी पढ़ें: भारत को पहली बार FIDE महिला विश्व कप का खिताब, हम्पी और दिव्या आमने-सामने