Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 इस बार का बहुत खास होने वाला है। बता दें कि, 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। वहीं, इस खास अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पूरी हो रही है। जिसमें संस्कृति मंत्रालय ने इस ऐतिहासिक अवसर पर गीत को नए स्वर और नए रूप में पेश करने का फैसला किया है।
गणतंत्र दिवस 2026 (Republic Day 2026)
बताया जा रहा है कि, इस खास अवसर पर ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरावणी को चुना गया है। जिसमें उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। जिसमें उन्हों लिखा है कि, प्रिय सभी, वंदे मातरम्, वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय के तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए संगीत रचना करने का सौभाग्य मुझे मिला है। साथ ही, यह भव्य प्रस्तुति देशभर से आए 2500 कलाकारों द्वारा की जाएगी। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए जुड़े रहिए।

एम.एम. कीरावणी (MM Keeravani)
एम.एम. कीरावणी का जन्म 4 जुलाई 1961 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हुआ था। जिनका पूरा नाम कोडुरी मारकथमणि कीरावणी है। उनका परिवार फिल्म और संगीत से जुड़ा हुआ है। साथ ही, उनके पिता गीतकार थे। उनके कजिन एस.एस. राजामौली और एमएम श्रीलेखा हैं। उनके भाई कल्याणी मलिक भी संगीतकार हैं।
कीरावणी ने 1987 में सहायक संगीत निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की। वहीं,1991 में फिल्म क्षण क्षणम से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। जिसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्होंने कई हिट गाने दिए। साथ ही, बॉलीवुड में उनका डेब्यू 1994 में क्रिमिनल से हुआ। उनके लोकप्रिय गाने गली में आज चांद निकला , जादू है नशा है और आवारापन बंजारापन हैं।
भारत सरकार ने किया पद्म श्री से सम्मानित
2022 में एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू ने उन्हें ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी दिलाया। साथ ही, उन्होंने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 11 नंदी पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते हैं। जिसमें 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।
भारतीयों को करेगा एकजुट
बता दें कि, इस बार यह खास मौका देश के लिए गर्व का है। जिसमें कीरावणी की धुन दिलों को छूने देने वाली होगी। साथ हु, वंदे मातरम् का यह नया रूप सभी भारतीयों को एक करेगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने–चांदी के कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, यहां जानें इसकी मुख्य वजहें



