Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (19) astrology (89) Astrology news (23) Bihar News (18) Bihar Politics (40) BJP (51) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (30) congress (24) cricket news (30) daily horoscope (127) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (17) Delhi Pollution (17) donald trump (35) horoscope (96) horoscope today (37) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (32) Narendra modi (48) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (57) rahul gandhi (20) Rashifal (86) tmc (26) top news (73) uttar pradesh news (17) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (28) Yogi Adityanath (17) zodiac signs (78)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Ritu Jaiswal BJP Join: बिहार राजनीति में बड़ा फेरबदल, तेजस्वी यादव की करीबी रहीं ‘मुखिया दीदी’ ने बदला पाला, BJP में शामिल हुई रितु
बिहार

Ritu Jaiswal BJP Join: बिहार राजनीति में बड़ा फेरबदल, तेजस्वी यादव की करीबी रहीं ‘मुखिया दीदी’ ने बदला पाला, BJP में शामिल हुई रितु

Aparna PanwarBy Aparna Panwar26/05/20265 Mins Read
Ritu Jaiswal BJP Join: बिहार राजनीति में बड़ा फेरबदल
Ritu Jaiswal BJP Join: बिहार राजनीति में बड़ा फेरबदल

Ritu Jaiswal BJP Join: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, आज 26 मई 2026 को मंगलवार के दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की चर्चित नेता और ‘मुखिया दीदी’ (Mukhiya Didi) के नाम से मशहूर रितु जायसवाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। बताया जा रहा है कि यह लंबे समय तक तेजस्वी यादव की करीबी रही है और अब रितु के भाजपा में जाने से बिहार की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है। खासतौर पर मिथिलांचल और महिला वोट बैंक (Women Vote Bank) को लेकर इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की और कहा कि भाजपा ‘नेशन फर्स्ट’ (BJP Nation First) की सोच के साथ काम करती है।

भाजपा में शामिल होते ही दिया बड़ा बयान

रितु जायसवाल ने भाजपा जॉइन करने के बाद एक बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अब पूरी मजबूती के साथ भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगी। उन्हें भाजपा की कार्यशैली और राष्ट्रहित की राजनीति ने प्रभावित किया है। इसके अलावा, रितु ने यह भी कहा कि राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है।

टिकट नहीं मिलने से बढ़ी थी नाराजगी

बता दें कि रितु जायसवाल लंबे समय तक RJD का बड़ा चेहरा रही हैं। साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें परिहार सीट से टिकट नहीं दिया गया था। टिकट कटने के बाद उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उन्होंने करीब 64 से 65 हजार वोट हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का एहसास कराया। चुनाव के बाद RJD ने उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। तभी से उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Ritu Jaiswal BJP Join: BJP में शामिल हुई रितु
Ritu Jaiswal BJP Join: BJP में शामिल हुई रितु

मुझे बागी कहा गया: रितु जायसवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान रितु जायसवाल ने कहा कि जब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया, तब उन्हें ‘बागी’ कहा गया था। लेकिन असल में जनता व्यवस्था से नाराज थी और लोग उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाना चाहते थे। सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान और वीडियो वायरल कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह निडर होकर जनता की आवाज उठाती रहेंगी।

पंचायत राजनीति से बनीं ‘मुखिया दीदी’

रितु जायसवाल का राजनीतिक सफर गांव की पंचायत राजनीति (Panchayat Politics) से शुरू हुआ था। सीतामढ़ी जिले की सिंहवाहिनी पंचायत से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। साल 2016 में वह पंचायत की मुखिया चुनी गईं। गांव में विकास कार्यों, महिलाओं के लिए योजनाओं और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर काम करके उन्होंने अलग पहचान बनाई। धीरे-धीरे लोग उन्हें ‘मुखिया दीदी’ (Mukhiya Didi) के नाम से पहचानने लगे। उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों की वजह से उन्हें कई बड़े सम्मान मिले।

रितु जायसवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान

रितु जायसवाल को पंचायत और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करने के लिए कई पुरस्कार मिले हैं।

  • 2017 में उन्हें ‘आदर्श युवा सरपंच सम्मान’ दिया गया।
  • 2018 में उन्हें उपराष्ट्रपति के हाथों ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार मिला।
  • 2019 में उनकी पंचायत को ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इन उपलब्धियों के कारण उनकी पहचान केवल बिहार तक सीमित नहीं रही बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची।

RJD में तेजी से बढ़ा राजनीतिक कद

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें परिहार सीट से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव भले ही वह नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। इसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारियां दीं। RJD में उनका कद तेजी से बढ़ रहा था और उन्हें तेजस्वी यादव की करीबी नेताओं में गिना जाने लगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में RJD ने उन्हें शिवहर सीट से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने करीब 4.74 लाख वोट हासिल किए, लेकिन करीब 29 हजार वोटों से हार गईं।

भाजपा को कैसे मिलेगा फायदा?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि रितु जायसवाल का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। मिथिलांचल क्षेत्र (Mithilanchal Region) में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ग्रामीण इलाकों में उनकी अलग पहचान है और महिला नेताओं में भी उनकी अच्छी लोकप्रियता है। पंचायत स्तर पर उनका मजबूत नेटवर्क भाजपा को आगामी चुनावों में फायदा पहुंचा सकता है।

बिहार राजनीति में बढ़ी हलचल

रितु जायसवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे भाजपा की बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पंचायत स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाली महिला नेता का भाजपा में जाना RJD के लिए झटका साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में इसका असर बिहार की राजनीति (Bihar Politics) और चुनावी समीकरणों पर साफ दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें: Bengal Illegal Migrants: बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन! बॉर्डर चेकपोस्टों पर उमड़ी भीड़, शुरू हुए होल्डिंग सेंटर

Bihar BJP News Bihar Politics News Mukhiya Didi BJP Ritu Jaiswal BJP Join Ritu Jaiswal News RJD Leader Join BJP
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

पाटलिपुत्र स्टेशन में छात्रों का हंगामा

पाटलिपुत्र स्टेशन में छात्रों का हंगामा, ट्रेन लेट होने से भड़के परीक्षार्थियों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

14/06/2026
Bihar MLC Election: बिना मतदान बने एमएलसी

Bihar MLC Election 2026: बिना वोटिंग विधान पार्षद बने पवन सिंह, 10 उम्मीदवार निर्विरोध की हुई विजयी

11/06/2026
खान सर

Khan Sir Arrest : खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत! फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर लगी रोक

09/06/2026
News
कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 16 June 2026: मेष से मीन तक, जानें आज किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें सावधानी बरतनी होगी

15/06/2026
Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी PM के सलाहकार

Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी PM के सलाहकार, नाराज होकर बिना भारत आए लौटे ढाका

15/06/2026
Sanjay Singh Statement: संजय सिंह ने खोले AAP बगावत के राज

Sanjay Singh Statement: संजय सिंह ने खोले AAP बगावत के राज, बोले- संदीप के फैसले ने चौंकाया, जानें क्या है पीछे का सच?

15/06/2026
US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान डील पर PM मोदी की प्रतिक्रिया

US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान डील पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, कहा- शांति की राह पर बढ़ा पश्चिम एशिया

15/06/2026
राम मंदिर के चढ़ावा में गड़बड़ी की जांच के लिए आज अयोध्या जाएगी SIT

Ram Mandir donation dispute: राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच तेज, अयोध्या पहुंचेगी SIT टीम, 15 दिन में आएगी फाइनल रिपोर्ट

15/06/2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज से शुरू होगी पहली कमर्शियल उड़ान, लखनऊ से आएगी पहली फ्लाइट

15/06/2026
उन्नाव में साधु की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Baba Milan Das Murder Case: उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी इजराइल, बाबा मिलन दास हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

15/06/2026
PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जमकर की तारीफ

PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जमकर की तारीफ, बोले- ‘भारत इनोवेशन का देश है’

14/06/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.