Road Accident: दिसंबर के माह में सर्दी लगातार बढ़ रही है। देखा जाए तो सुबह और शम के समय घने कोहरे की मार लोगों को लिए दिक्कत बनती जा रही है। वही, ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कहर से एक्सप्रेस पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें करीब 12 गाड़ियां आपस में भीड़ गई। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए है, जिन्हें तुरन्त वहा के नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
एक साथ भिड़ी 12 गाड़ियां
आपको बता दें कि यह हादसा होने के बाद तुरंत बंबावड़ बादलपुर थाने क्षेत्र में पंहुचा, जिसके बाद सूचना मिलते ही फौरन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाने के लिए हर एक प्रयास में जुट गई।
वही, दूसरी तरफ इस घटना से जुड़ी सोशल मिडिया पर कुछ वीडियों तेजी के साथ वायरल हो रही है, जिसमें कार और ट्रक आपस में बहुत तेजी से टकराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस संदर्भ में पुलिस का कहना है कि कोहरा इतना बड़ा हुआ था कि दोनों ड्राइवरों को सामने का कुछ भी दिखा नहीं दिया जिसके कारण यह चेन हदसा हुआ।

यूपी, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-NCR में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दो दिनों में कोहरे का कहर और बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आस-पास सट्टे इलाकों में फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है, लेकिन अनुमान है कि ठंड बनी रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय धीमी गति रखने की अपील की गई है और साथ ही वाहन के सुरक्षा फीचर्स को भी इस्तेमाल करने की सलाह जारी की है।
ये भी पढ़ें: दिसंबर की ठिठुरन में बच्चों को मिली राहत, कई राज्यों में सर्दी अवकाश का ऐलान
[/expander_maker]



