Robbery and Murder Case: इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दरअसल, रात के समय अर्जुन यादव की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने पैसे लूटने की योजना बनाई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों ने पहले लूटने की योजना और फिर हत्या को आंजाम दिया। इस दौरान अर्जुन पर चाकू से कई बार हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर मिला अहम सुराग
इस घटना को लेकर डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना ने बताया कि अर्जुन का शव नावड़ा पंथ इलाके में मिला था। उसके शरीर पर 18 से 20 चाकू के घाव थे, जिससे देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या काफी नृशंस तरीके से की गई।
इंदौर पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच को तेजी से शुरू कर दिया। पुलिस ने 800 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल पर एक अहम सुराग मिला। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक को मारा गया वह पर Puma कंपनी की चप्पल मिली, जिससे आरोपियों की पहचान की गई है।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, चप्पल ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में थे, जिसके कारण से आरोपी डर से इधर-उधर भाग रहे थे, लेकिन घटनास्थल पर एक आरोपी की चप्पल वहीं पर छूट गई। यही चप्पल हत्या की गुत्थी सुलझाने में चप्पल पुलिस को आरोपियों तक ले गई।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल किया।
फिलहाल पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
साथ ही, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस घटना के पीछे क्या आरोपियों के पीछे कोई और गिरोह या साजिश तो नहीं है, जिसे अभी तक छुपाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मजार तोड़कर लगाया विवादित झंडा, मुस्लिम समुदाय में बढ़ा आक्रोश, जानें क्या है पूरा मामला